हरियाणा कांग्रेस: नवनियुक्त प्रभारी संजय दत्त की पहली बैठक, रणनीति पर जोर
चंडीगढ़: हरियाणा विधानसभा चुनाव के बाद संगठन को मजबूत करने और आगामी रणनीति को लेकर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में सरगर्मियां तेज हो गई हैं। नवनियुक्त कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त आज हरियाणा कांग्रेस भवन पहुंचे हैं, जहां वह 'SIR' (संभावित संगठनात्मक सुधार/रणनीति) को लेकर अपनी पहली औपचारिक बैठक ले रहे हैं। इस बैठक को आगामी राजनीतिक समीकरणों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

बैठक में पार्टी के सभी बड़े गुट और दिग्गज नेता एक मंच पर नजर आ रहे हैं। नवनियुक्त प्रभारी संजय दत्त के साथ मंच पर हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र और नवनियुक्त सह-प्रभारी भी मौजूद हैं। इसके अलावा, बैठक में हिस्सा लेने के लिए भूपेंद्र सिंह हुड्डा (नेता प्रतिपक्ष), कुमारी शैलजा (वरिष्ठ कांग्रेस नेता और सांसद) रणदीप सिंह सुरजेवाला (सांसद),दीपेंद्र सिंह हुड्डा (सांसद) व अन्य सभी मौजूदा विधायक पहुंचे।
क्या है इस बैठक का मुख्य एजेंडा?
सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक का मुख्य फोकस 'SIR' यानी पार्टी के भीतर सांगठनिक बदलाव, फीडबैक और भविष्य की रणनीति को लेकर है।धरातल पर संगठन का विस्तार: हरियाणा में लंबे समय से लंबित पड़े संगठन के गठन को लेकर चर्चा। सभी गुटों को साधकर सरकार के खिलाफ एक मजबूत विपक्ष के रूप में खड़े होना। नए प्रभारी संजय दत्त सभी विधायकों से जमीनी हकीकत और उनके क्षेत्रों की समस्याओं पर फीडबैक ले रहे हैं।

