Haryana: हरियाणा में CSC संचालक ने नाबालिग लड़कियों से किया दुष्कर्म, CBI ने किया गिरफ्तार

 
Haryana: हरियाणा में CSC संचालक ने नाबालिग लड़कियों से किया दुष्कर्म, CBI ने किया गिरफ्तार

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के हिसार जिले से CBI ने नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म और उनका यौन शोषण करने के आरोप में एक CSC संचालक को गिरफ्तार किया है। 

जानकारी के मुताबिक, उस पर आरोप है कि उसने कई बच्चियों का दुष्कर्म किया है। इनके वीडियो बनाकर पोर्न वेबसाइटों पर डाले। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, इतना ही नहीं, वह इंटरनेट पर बच्चों का शोषण करने वाली सामग्री सर्च भी करता था, जिसकी वजह से वह नजर में आया और छानबीन के बाद पकड़ा गया। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, ग्रामीण बताते हैं कि आरोपी जन्म से दिव्यांग है। उसके दोनों पैर बेकार हैं। इसलिए, उसकी शादी भी नहीं हुई थी। इसकी 2 बहनें हैं, जो अनाथ आश्रम में रहा करती थीं। वहां बालिग होने के बाद उन दोनों की शादी हो गई। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान हिसार में हांसी के गढ़ी अजीमा के रहने वाले सोमनाथ (40) के रूप में हुई है। इसके माता-पिता की करीब 30 साल पहले मौत हो चुकी है। आरोपी गांव में कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) चलाता था। वह ग्रेजुएट है। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, गांव में आरोपी व्यवहार सबसे मिलनसार था, इसलिए इस पर किसी को कभी शक नहीं हुआ।