Haryana: हरियाणा में पुलिस पर जानलेवा हमला, जवानों पर चलाई गोलियां, 2 बदमाश काबू  

 
Haryana: हरियाणा में पुलिस पर जानलेवा हमला, जवानों पर चलाई गोलियां, 2 बदमाश काबू  

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने या रही है। हरियाणा के करनाल में पानीपत पुलिस की टीम पर जानलेवा हमला होने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, पानीपत पुलिस की टीम पर बदमाशों ने पथराव और फायरिंग कर दी। 

मिली जानकारी के अनुसार, बदमाश बचने के लिए उत्तर प्रदेश में दाखिल हो गए। पुलिस की टीम ने AK47 से उनकी गाड़ी के टायर पर फायरिंग की। जानकारी के मुताबिक, इससे उनकी गाड़ी बेकाबू होकर पलट गई। इसमें 2 बदमाश घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने पकड़ लिया। दोनों सगे भाई हैं, जबकि बाकी आरोपी फरार हो गए। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, पानीपत हेडक्वार्टर के DSP सतीश वत्स ने बताया कि दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। सरकारी गाड़ी को नुकसान पहुंचा है। आरोपियों पर जानलेवा हमले का केस दर्ज हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इनसे गाड़ी से चोरी की बैटरियां बरामद हुई हैं।

केस में वांटेड है भूरा

मिली जानकारी के अनुसार, पानीपत के आसन कलां गांव में खेत से 15 नवंबर 2023 की रात को 3 एकड़ की धान चोरी हुई थी। किसान सतबीर सिंह ने पुलिस को बताया था कि वह 15 नवंबर की रात 10 बजे 4 किलों में धान काटकर घर लौट गया था। 16 नवंबर की सुबह जब वह खेत पर पहुंचा तो 3 किलों में धान गायब मिली। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, खेत में गाड़ी के टायरों के निशान भी मिले थे, जिससे साफ था कि चोर वाहन से फसल उठाकर ले गए। किसान सतबीर ने तुरंत थर्मल चौकी पहुंचकर चोरी की लिखित शिकायत दी। इसके बाद ASI राजपाल मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। 

 Haryana News मिली जानकारी के अनुसार, सतबीर की शिकायत के आधार पर पुलिस ने 18 नवंबर को IPC की धारा 379 के तहत केस दर्ज किया। इसके अलावा भूरा और असलम पर 4 और धान चोरी के मामले इसराना थाने में दर्ज हैं।