Haryana: हरियाणा CMO में हुआ विभागों का बंटवारा, देखें किसे क्या नई जिम्मेदारी मिली ?

 
Haryana: हरियाणा CMO में हुआ विभागों का बंटवारा, देखें किसे क्या जिम्मेदारी मिली ?

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। आज सोमवार को हरियाणा में CMO में विभागों का बंटवारा कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक, इसमें CM सैनी के चीफ प्रिंसिपल सेक्रेटरी राजेश खुल्लर के काम का बोझ कुछ घटाया गया है। 

साथ ही CMO में मुख्यमंत्री के OSD राज नेहरू की एंट्री भी हो गई है। अब CMO में 2 OSD रहेंगे।

Haryana: हरियाणा CMO में हुआ विभागों का बंटवारा, देखें किसे क्या जिम्मेदारी मिली ?

मिली जानकारी के अनुसार, रिटायर्ड IAS राजेश खुल्लर कई बरसों से (CMO) में हैं और वह राज्य के सबसे पॉवरफुल ब्यूरोक्रेट कहलाते हैं। पूर्व CM खट्‌टर के समय से वह CM के चीफ प्रिंसिपल सेक्रेटरी के रूप में काम कर रहे हैं। नायब सैनी के मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालने के बाद भी खुल्लर इस पद पर बने रहे।

जानकारी के मुताबिक, अभी तक CMO में खुल्लर 21 विभाग देख रहे थे। 2 जून को विभागों का जो बंटवारा किया गया, उसमें उनके पास 16 महकमे रहेंगे। पांच महकमों का चार्ज दूसरे अधिकारियों को दिया गया है।