Haryana: डेरा प्रमुख राम रहीम की आज खत्म हो जाएगी फरलो, कल से फिर जाना होगा जेल

 
Haryana: डेरा प्रमुख राम रहीम की आज खत्म हो जाएगी फरलो, कल से फिर जाना होगा जेल

Haryana: डेरा सच्चा सौदा के चीफ गुरमीत राम रहीम की 21 दिन की फरलो आज यानी 30 अप्रैल को खत्म हो जाएगी। 1 मई 2025 को उन्हें फिर से रोहतक की सुनारिया जेल में वापस जाना होगा।

मिली जानकारी के अनुसार, अपनी फरलो के दौरान डेरा प्रमुख राम रहीम ने सिरसा में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया और सरपंच प्रतिनिधियों से लेकर कॉलोनियों के लोगों तक से मुलाकात की। पुलिस प्रशासन को सफाई का संदेश देने के लिए पुलिस लाइन से लेकर चौकी थानों तक की सफाई भी की।

जानकारी के मुताबिक, सत्संग में डेरा प्रमुख ने नशे के खिलाफ और स्वच्छता का संदेश दिया। इस बार की फरलो में डेरा प्रमुख ने डेरे की गतिविधियों को शांतिपूर्वक चलाने का प्रयास किया और अनुयायियों को यह विश्वास दिलाया कि अब वह सिरसा डेरे में नियमित रूप से आएंगे।

गुरमीत राम रहीम फरलो

मिली जानकारी के अनुसार, बता दें कि डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को 9 अप्रैल को 21 दिन की फरलो मिली थी। जिसके बाद उन्हें सुबह-सुबह ही सुनारिया जेल से बाहर निकाला गया था। यह फरलो डेरा सच्चा सौदा के स्थापना दिवस के लिए मिली थी।