Haryana: हरियाणा में डॉक्टर दंपती ने पेश की नई मिसाल, सिर्फ 1 रुपए में रचाई शादी

 
हरियाणा में डॉक्टर दंपती ने पेश की नई मिसाल, सिर्फ 1 रुपए में रचाई शादी

Haryana: हरियाणा में डॉक्टर दंपती एक मिसाल पेश किया है। उन्होंने सिर्फ 1 रुपए में शादी कर ली। डॉक्टर दंपती की अरेंज मैरिज थी। हालांकि जब रिश्ता तय हुआ तो दुल्हन के पिता ने कहा था कि उनके पास दहेज देने के लिए पैसे नहीं हैं, वो किसान है। इस पर दूल्हे के रिटायर्ड अधिकारी पिता ने कहा कि उन्हें कुछ नहीं चाहिए। 

अब जब शादी हो गई है तो दुल्हन एक सूटकेस लेकर मायके से ससुराल पहुंची। चरखीदादरी के दूल्हे और भिवानी की दुल्हन की शादी की इलाके में चर्चा हो रही है।

चरखी दादरी के रहने वाले डॉ. रमेश रोहिल्ला ने बताया कैसे शादी हुई। उन्होंने कहा कि वो कृषि विभाग से रिटायर्ड SDO हैं। वह अपने बेटे डॉ. अरूण रोहिल्ला के लिए लड़की ढूंढ रहे थे। इसी दौरान परिचित से पता चला कि भिवानी में किसान की बेटी संतोष है, जिसने हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय से PhD कर रखी है। 

फिर वो इस शादी करने के लिए मन बना। हालांकि जब लड़की पिता को इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने कहा आर्थिक रूप से अरूण और संतोष की जोड़ी नहीं मिलती। ये रिश्ता नहीं हो सकता।