Haryana: हरियाणा में इस जलघर में ऑन ड्यूटी कर्मचारियों ने की शराब पार्टी, नशे की हालत में बहाया लाखों लीटर पानी
Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के हिसार में स्काडा जलघर में लाखों लीटर पानी सड़कों पर बह गया। जानकारी के मुताबिक, राज्य में पानी की कमी के चलते कर्मचारी इसे चालू करके भूल गए।
हरियाणा और पंजाब के बीच चल रहे पानी के विवाद के बीच हिसार जलघर से पानी का यूं सड़कों पर भ जाना आगे आने वाले समय में भी पानी की कमी ला सकता है। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, हिसार में शहर को 75 प्रतिशत पानी सप्लाई करने वाले स्काडा जलघर में सोमवार रात को ड्यूटी पर तैनात पब्लिक हेल्थ के कर्मचारियों ने शराब पार्टी की। कर्मचारी शराब के नशे में पानी चलाकर भूल गए।
जानकारी के मुताबिक, इससे जलघर में पानी ओवरफ्लो हो गया। पानी कई किलोमीटर दूर मेल ग्राउंड और एयरपोर्ट के नजदीक पहुंच गया। मंगलवार सुबह लोग सैर करने पहुंचे तो सड़क पर पानी भरा मिला। मिली जानकारी के अनुसार, जब लोग जलघर के अंदर गए तो अंदर टेबल पर शराब और बीयर की बोतलें रखी थीं। साथ ही खाने पीने का सामान भी था। हालांकि, लोगों को वहां कोई कर्मचारी नहीं मिला। इसके बाद अधिकारियों को सूचना दी गई। Haryana News
एक लाख घरों में सप्लाई
मिली जानकारी के अनुसार, साल 2016 में 80 करोड़ की लागत से बने स्काडा जलघर से करीब एक लाख घरों को पानी की सप्लाई होती है। जलघर की क्षमता करीब 255 मिलियन लीटर है। जलघर का निर्माण दिल्ली बाइपास के पास 49.50 एकड़ जमीन पर हुआ है। यहां वाटर ट्रीटमेंट प्लांट भी है। ये पब्लिक हेल्थ विभाग के अंतर्गत आता है। रात को यहां कर्मचारियों की ड्यूटी लगती है।
जानकारी के मुताबिक, जलघर 6 दिन की पानी की आपूर्ति के लिए 30 प्रतिशत तक भरा हुआ था। यह एयरपोर्ट से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर है और सामने ही वन विभाग का ऑफिस भी है। इसके पास ही मिल गेट थाना भी है। Haryana News
चेतावनी का असर नहीं
मिली जानकारी के अनुसार, एक दिन पहले ही DC अनीश यादव ने कहा था कि यदि नागरिकों को पानी की आपूर्ति में किसी भी प्रकार की कठिनाई आती है तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों की होगी और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के मुताबिक, उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि किसी भी प्रकार की समस्या या बाधा की स्थिति में तुरंत जिला प्रशासन को अवगत कराएं।

