Haryana: हरियाणा शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ पवन शर्मा का बड़ा बयान, त्रिभाषा फार्मूला होगा लागू

चंडीगढ़ ब्रेकिंग
हरियाणा शिक्षा बोर्ड भिवानी के अध्यक्ष डॉ पवन शर्मा का बड़ा बयान।
नए शिक्षा सत्र से 12वीं की कक्षा में त्रिभाषा फार्मूला लागू किया जाएगा।
छात्र अपनी पसंद के हिसाब से संस्कृत पंजाबी और उर्दू में से एक विषय का करेंगे चयन।
परीक्षा के दौरान प्रश्न पत्र लीक होने से रोकने के लिए भी सख्त कदम उठाए जाएंगे।
परीक्षाओं में इनविजीलेटर की ड्यूटी सरकारी कर्मचारी की होगी।
परीक्षा केंद्र भी सरकारी स्कूलों में स्थापित किए जाएंगे।
इन केदो पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे।
12वीं की परीक्षा नतीजे मई के दूसरे सप्ताह तक जारी कर दिए जाएंगे।
इसके बाद दसवीं के नतीजे घोषित किए जाएंगे।
दोनों परीक्षाओं में कुल 8 लाख अभ्यर्थी हुए थे शामिल।
नई शिक्षा नीति को लागू करने के लिए भी तेजी से काम किया जा रहा है।
शिक्षा बोर्ड ने छठी से दसवीं तक की इतिहास की किताबों में बदलाव कर दिया है।
अब छठी से दसवीं तक की इतिहास की किताबों में देश और हरियाणा का गौरव शामिल किया गया है।
इसके अलावा बच्चों की इंटरनल असेसमेंट की प्रक्रिया भी शुरू की गई है।