Haryana: हरियाणा में एक्साइज विभाग की इन जगहों पर रेड, अवैध शराब पर प्रशासन ने कसा शिकंजा 

 
Haryana: हरियाणा में एक्साइज विभाग की इन जगहों पर रेड, अवैध शराब पर प्रशासन ने कसा शिकंजा 

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के इन दो जगहों पर देर रात एक्साइज विभाग ने रेड की है। आइए जाने पूरा मामला क्या है। 

मिली जानकारी के अनुसार, हिसार में एक्साइज विभाग ने अवैध रूप से शराब बेचने और पिलाने वालों शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। आजाद नगर थाने में एक ही रात में दो अलग-अलग जगहों पर एक्साइज डिपार्टमेंट ने रेड की है। Haryana News 

जानकारी के मुताबिक, सहायक एक्साइज एंड टैक्स ऑफिसर(AETO) सुमन के नेतृत्व में कैमरी गांव और उमेद विहार में रेड की गई। इस दौरान कैमरी गांव में अवैध अहाता चलाते विनोद कुमार पुत्र देवीलाल को गिरफ्तार किया है वहीं उमेद विहार में बिना परमिट शराब बेचते विजय पुत्र चतर सिंह को पकड़ा है।

मिली जानकारी के अनुसार, AETO सुमन की शिकायत पर दोनों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है।  AETO सुमन ने बताया कि विभाग को कई दिनों से अवैध खराब बिक्री की शिकायतें मिल रही थी जिस पर यह कार्रवाई की गई। 

दो अलग-अलग जगह रेड...

घर पर शराब

मिली जानकारी के अनुसार, हिसार के कैमरी गांव में सुरभी आर्ट फिल्म सीटी के साथ वाली जगह पर रेड की गई। इस दौरान कैमरी निवासी विनोद को अवैध अहाता पर शराब पिलाते हुए पाया गया। शराब पीने वाले कुल 7 व्यक्ति थे। मौके पर 6 बोतल देसी मार्का मस्ती माल्टा व एक बोतल देसी मार्का शाही बरामद की गई। Haryana News

Haryana News व्यक्ति के घऱ पर 12 बोतल मस्ती माल्टा, 1 पव्वे देसी मार्का मस्ती माल्टा व 22 बोतल शाही देसी मार्का पाई गई। अहाता में मौजूद 7 आदमी दिनेश कुमार, बिटू, संजय, राजू, संदीप, सत्यवान और रमेश कुमार हैं। पुलिस ने अवैध अहाता संचालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। 

घर में अवैध शराब बिक्री 

मिली जानकारी के अनुसार, शहर में कैमरी रोड स्थित विजय चिकन कार्नर गली न. 4 उमेद विहार कालोनी में रात साढ़े 8 बजे आबकारी विभाग ने रेड की। रेड के दौरान देसी मार्का मस्ती माल्टा की 8 बोतल, 10 अध्धे देसी मार्का मस्ती माल्टा, 2 अध्धे शाही देसी मार्का व 2 बोतल फोजी नंबर 1 की बरामद की गई। Haryana News

घर में अवैध शराब रखकर बेचने पर आरोपी पर धारा 61-1(4)-2020 EX ACT हरियाणा Ex Act के तहत केस दर्ज किया गया है।