Haryana: हरियाणा में बिजली कर्मचारियों पर जानलेवा हमला, 3 लोगों पर केस दर्ज

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। भिवानी में बिजली कर्मचारियों पर हमला करने के मामले में जुई कलां पुलिस थाना में एक नामजद सहित 3 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, इसका वीडियो भी सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, बिजली निगम की टीम डिफाल्टिंग बिलों की रिकवरी करने गई थी। इसी दौरान आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, इससे पहले जुई कलां पुलिस थाना की टीम ने जांच अधिकारी नफे सिंह के नेतृत्व में जाकर मौके पर जाकर जांच की। वहीं बिजली निगम के कर्मचारियों को जांच में शामिल किया। जिसके बाद केस दर्ज किया गया है।
SDO ने दी थी शिकायत Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) के SDO सुनील कुमार ने जुई थाना में शिकायत दी। जिसमें बताया कि बिजली निगम की टीम गांव भानगढ़ के खेतों में डिफाल्टिंग बिलों की रिकवरी के लिए गई। जानकारी के मुताबिक, टीम में एएफएम देवराज, संदीप एएलएम, सचिन लाइनमैन शामिल थे। इस दौरान जब वे भागल के खेतों में पहुंचे तो एक व्यक्ति मिला। Haryana News जानकारी के मुताबिक, जिसका मकान बना हुआ था। उससे खेत का बिल मांगा तो उसने मना कर दिया। वहीं जब घर का बिल मांगा तो भी मना कर दिया।
ईंट उठाकर हमले का प्रयास
मिली जानकारी के अनुसार, उन्होंने बताया कि वहां कैपेस्टर लगे हुए थे, जो गैर कानूनी हैं। जब स्टाफ ने वीडियोग्राफी की तो उसने अपने पिता व एक लड़के को बुलाकर एएफएम देवराज पर ईंट उठाकर हमला कर दिया। जानकारी के मुताबिक, एक कर्मचारी को मारने के लिए तीन-चार लोग भाग रहे थे। Haryana News वहीं कर्मचारी को जान से मारने का प्रयास किया। जानकारी के मुताबिक, वहीं असामाजिक लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। जिन्होंने सरकारी काम में बाधा डाली व जानलेवा हमला करते हुए जान से मारने की धमकी दी।