Haryana: हरियाणा में तहसीलदार समेत 4 पर FIR, धोखाधड़ी और जालसाजी करने से जुड़ा मामला 

 
हरियाणा में तहसीलदार समेत 4 पर FIR, धोखाधड़ी और जालसाजी करने से जुड़ा मामला 

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार, फरीदाबाद जमीन घोटाले में बड़खल तहसीलदार नेहा सरन समेत चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी और जालसाजी का मामला दर्ज किया है। 

जानकारी के मुताबिक, ये मामला NIT फरीदाबाद स्थित औद्योगिक क्षेत्र के प्लॉट से जुड़ा है, जिसकी कीमत करोड़ों रुपए तक होने का अनुमान लगाया जा रहा है। तहसीलदार पर आरोप है कि उसने अन्य आरोपियों से मिलीभगत करके नीलामी Notice में हेरफेर किया है। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, फ्रेंड्स ऑटो इंडिया लिमिटेड के निदेशक अमरजीत सिंह चावला की शिकायत पर मुजेसर थाने में तहसीलदार नेहा सरन के अलावा नव भारत पेंट्स के मालिक दीपक मनचंदा, राकेश दीवान और पुलकित दीवान के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 467, 468, 471 और 120बी के तहत एफआईआर दर्ज हुई है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।

ये था मामला

Haryana News मिली जानकारी के अनुसार, अमरजीत सिंह चावला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि NIT फरीदाबाद स्थित औद्योगिक क्षेत्र के प्लॉट नंबर 38-ए, औद्योगिक क्षेत्र, NIT फरीदाबाद का स्वामित्व मेसर्स यूनीक स्प्रिंग (इंडिया) के पास था। उसे मासिक किराये के आधार पर कंपनी को किराए पर दिया गया था। मेसर्स फ्रेंड्स ऑटो इंडिया लिमिटेड ने परिसर छोड़ दिया और संपत्ति को मेसर्स मेहर ओवरसीज प्राइवेट लिमिटेड को किराए पर दे दिया गया।

जानकारी के मुताबिक, आवेदक कंपनी फ्रेंड्स ऑटो इंडिया जो उस समय किरायेदार थी, का मेसर्स नव भारत पेंट्स के साथ कुछ लेन-देन था और नव भारत पेंट्स और उनकी कंपनी के बीच मुकदमे शुरू हो गए थे। Haryana News मेसर्स फ्रेंड्स ऑटो इंडिया लिमिटेड के खिलाफ वसूली की कार्यवाही शुरू की गई और वसूली की कार्यवाही डिप्टी कमिश्नर को भेज दी गई। कंपनी ने चंडीगढ़ में पंजाब एंड हरियाणा हाइकोर्ट का दरवाजा खटखटाया और वसूली की कार्यवाही पर रोक लगा दी गई।

Notice में खेल

मिली जानकारी के अनुसार, हाईकोर्ट ने उनको अपनी शिकायत के लिए सक्षम कोर्ट जाने की स्वतंत्रता दी गई। आपत्तियां लंबित होने के बावजूद तहसीलदार बडख़ल नेहा सरन ने दीपक मनचंदा, राकेश दीवान और पुलकित दीवान के साथ मिलीभगत करके पटवारी अजरौंदा फरीदाबाद को प्लॉट नंबर 38-ए, औद्योगिक क्षेत्र, NIT फरीदाबाद की नीलामी के लिए Notice जारी कर दिया। इसमें नीलामी की तारीख हाथ से लिखी गई थी, टाइप नहीं की गई थी, हालांकि Notice टाइप किया गया था। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, उन्होंने इसको लेकर तुरंत तत्कालीन तहसीलदार बडख़ल और जिला कलेक्टर फरीदाबाद के कार्यालय से संपर्क किया। तहसीलदार को विधिवत सूचित किया गया कि आपत्तियां पहले ही दर्ज की जा चुकी हैं और मामला आगे बढ़ने की संभावना है। 29 जुलाई 2024 को तहसीलदार बडख़ल को पत्र विधिवत प्राप्त हुआ। DC फरीदाबाद कार्यालय ने ज्ञापन संख्या 8815 दिनांक 30.07.2024 जारी किया।

Haryana News DC ने तहसीलदार बड़खल को आदेश दिए थे कि पंजाब हरियाणा हाइकोर्ट चंडीगढ़ द्वारा पारित आदेश दिनांक 21.05.2024 की अनुपालना में आगे की कार्यवाही की जाए। तहसीलदार बड़खल पर आरोप है कि इन सब के बावजूद उन्होंने आरोपियों के साथ मिलीभगत करके प्लॉट नंबर 38-ए, औद्योगिक क्षेत्र, NIT फरीदाबाद के संबंध में 2 अगस्त 2024 को फिर से नीलामी तय की।

अनुरोध भी ठुकराया

जानकारी के मुताबिक, इस दौरान मेसर्स यूनीक स्प्रिंग (इंडिया) के मालिक ने तहसीलदार बड़खल फरीदाबाद को एक पत्र भी दिया था कि वह संपत्ति का मालिक है और इस संपत्ति को नीलाम नहीं किया जा सकता है। मेसर्स यूनिक स्प्रिंग (इंडिया) ने तहसीलदार बड़खल और अन्य आरोपी व्यक्तियों के अवैध कृत्यों के खिलाफ सिविल कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, इस दौरान खुलासा हुआ कि संपत्ति/प्लॉट नंबर 38 औद्योगिक क्षेत्र NIT फरीदाबाद की नीलामी की है न कि प्लॉट नंबर 38-ए, औद्योगिक क्षेत्र NIT फरीदाबाद की। यह तथ्य उनके संज्ञान में आया और यह बहुत चौंकाने वाला था कि प्लॉट नंबर 38-ए, औद्योगिक क्षेत्र NIT फरीदाबाद के संबंध में Notice जारी किए गए थे।

किया गया गुमराह

Haryana News जानकारी के मुताबिक, तहसीलदार बडख़ल और अन्य अधिकारी प्लॉट नंबर 38-ए, औद्योगिक क्षेत्र, NIT फरीदाबाद के परिसर में आए और प्लॉट नंबर 38-ए, औद्योगिक क्षेत्र NIT फरीदाबाद की नीलामी की, लेकिन कोर्ट को सूचित किया गया कि प्लॉट नंबर 38 औद्योगिक क्षेत्र NIT फरीदाबाद की नीलामी की गई है। रिकॉर्ड पर यह स्पष्ट है कि तहसीलदार बडख़ल ने आरोपी व्यक्तियों के साथ मिलीभगत करके उन्हें कुछ विशेष लाभ देने के इरादे से Notice बदल दिया।

ये लगे आरोप

आरोप हैं कि प्लॉट नंबर 38, औद्योगिक क्षेत्र NIT फरीदाबाद के फर्जी नीलामी रिकॉर्ड तैयार किए हैं। Haryana News तहसीलदार बड़खल ने जानकारी होने के बावजूद तथा DC फरीदाबाद के आदेशों के बावजूद सबसे पहले तो प्लॉट नंबर 38-ए औद्योगिक क्षेत्र NIT फरीदाबाद के संबंध में नीलामी की कार्यवाही नहीं रोकी।

जानकारी के मुताबिक, दूसरे Notice जारी किए तथा जब उन्हें पता चला कि उन्होंने गलत Notice जारी किए हैं, तो प्लॉट नंबर 38 औद्योगिक क्षेत्र NIT फरीदाबाद की नीलामी कार्यवाही के फर्जी दस्तावेज तैयार किए। उनके संज्ञान में यह भी आया है कि न तो कोई बोली राशि तय की गई थी, न ही नीलामी का प्रकाशन किया गया था, कथित खरीदार राकेश दीवान से 2 अगस्त 2024 से पहले कोई राशि प्राप्त नहीं हुई थी।

दर्ज हुआ केस, छानबीन शुरू Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, थाना मुजेसर के ASI ईश्वर सिंह के अनुसार पुलिस ने अमरजीत चावला की शिकायत पर बड़खल तहसीलदार नेहा सरन, दीपक मनचंदा, राकेश दीवान और पुलकित दीवान के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।