Haryana: हरियाणा में ASI के खिलाफ दर्ज हुआ मामला, केस से नाम हटाने की एवज मांगी 40 हजार की रिश्वत

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में ACB टीम ने कैथल में पुलिस के ASI के खिलाफ रिश्वत मांगने की शिकायत पर केस दर्ज किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, ASI पर आरोप लगा है कि उसने आरोपी के परिजनों को दुष्कर्म केस से नाम बाहर निकालने के लिए 40 हजार रुपए की रिश्वत मांगी। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, इस मामले में ACB ने ASI को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ने के लिए मौके पर रेड की थी, लेकिन वो बच निकला था। अब ACB ने मोबाइल में हुई रिकॉर्डिंग के आधार पर केस दर्ज कर आगे कार्रवाई शुरू की है। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, प्रदीप कुमार कैथल के रहने वाले के खिलाफ एक महिला ने थाना सिविल लाइन में दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। महिला द्वारा दर्ज कराई गई FIR में प्रदीप के साथ उसकी मां, बहन व जीजा को भी आरोपी बनाया गया था। जानकारी के मुताबिक, मामले में जांच थाना सिविल लाइन में तैनात सहायक उपनिरीक्षक (ASI) जगभान कर रहे थे। Haryana News
प्रदीप कुमार के अनुसार, ASI जगभान ने उसके परिवार के सदस्यों के नाम एफआईआर से हटाने के एवज में रिश्वत की मांग की थी। उससे 50 हजार रुपए मांगे थे और 40 हजार रुपए में बात तय हो गई थी। उसने ASI से हुई बात को अपने फोन में रिकॉर्ड कर लिया था। बाद में ACB ने जगभान को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछाया, लेकिन जानकारी लीक होने से वह बच गया। ACB एक सप्ताह से मामले में जांच कर रही थी। Haryana News
रिकॉर्डिंग बनी सबूत
मिली जानकारी के अनुसार, ASI जगभान के खिलाफ अब अंबाला स्थित एंटी करप्शन ब्यूरो थाने में एफआईआर नंबर 9 दर्ज की गई है। इस मामले में आगे की जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक, शिकायतकर्ता ने पहले से ही आरोपी की रिश्वत मांगने की बातचीत रिकॉर्ड कर ली थी, जिसे ACB ने मुख्य सबूत के रूप में लिया और उसी आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। Haryana News
गहनता से होगी जांच
मिली जानकारी के अनुसार, मामले की जांच कर रहे इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह ने बताया कि पूरे प्रकरण की बारीकी से जांच की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, उन्होंने कहा,"हम इस केस से जुड़े सभी सबूतों की जांच कर रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, रिकॉर्डिंग की पुष्टि के बाद ही मामला दर्ज किया गया है। आगे जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के अनुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।" Haryana News
पहले से सस्पेंड है ASI जगभान
मिली जानकारी के अनुसार, पता चला है कि जगभान के खिलाफ दो मामले चल रहे हैं। एक मामले में वह पहले ही सस्पेंड चल रहा है। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, अब दूसरा मामला दर्ज होने के बाद उसकी दिक्कत बढ़ गई है। उसके सिर पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। वहीं ASI के खिलाफ केस दर्ज होने से पुलिस महकमे में भी हड़कंप मचा है।