Haryana: हरियाणा में महिला सरपंच पर हुई FIR, सस्पेंड होने के बाद नहीं सौंपा पंचायत रिकॉर्ड

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के सोनीपत की ग्राम पंचायत सलीमपुर ट्रॉली की सस्पेंड सरपंच प्रियंका मलिक के खिलाफ थाना मोहना में मामला दर्ज किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, आरोप है कि सरकार के आदेशों के बावजूद उन्होंने पंचायत रिकॉर्ड जमा नहीं करवाया और बार-बार प्रशासन को गुमराह किया। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी सोनीपत की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी के अनुसार प्रियंका मलिक को 22 अगस्त 2024 को उपायुक्त सोनीपत के आदेश पर सरपंच पद से निलंबित किया गया था। मिली जानकारी के अनुसार, निलंबन के बाद हरियाणा पंचायती राज अधिनियम 1994 की धारा के तहत एक सप्ताह के भीतर पंचायत रिकॉर्ड जमा करवाना जरूरी था, लेकिन 5 महीने बीत जाने के बावजूद उन्होंने रिकॉर्ड जमा नहीं करवाया।
मिली जानकारी के अनुसार, शिकायत में बताया गया है कि ग्राम सचिव को कई बार पंचायत रिकॉर्ड मंगवाने के लिए भेजा गया, लेकिन निलंबित सरपंच हर बार टालमटोल करती रही। Haryana News
घर पर नहीं मिली सरपंच
जानकारी के मुताबिक, खंड कार्यालय की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की। 8 फरवरी 2025 को पुलिस टीम गांव पहुंची, लेकिन प्रियंका मलिक घर पर नहीं मिलीं। इसके बाद 22 फरवरी 2025 और 4 मार्च 2025 को फिर से पुलिस ने गांव में जांच की, लेकिन हर बार प्रियंका मलिक घर पर गैरहाजिर रहीं। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में स्पष्ट किया कि निलंबित सरपंच जानबूझकर पंचायत रिकॉर्ड छुपा रही हैं और सरकारी आदेशों की अवहेलना कर रही हैं। Haryana News
मुकदमा दर्ज
मिली जानकारी के अनुसार, लगातार तीन बार छापेमारी के बाद 4 मार्च 2025 को थाना मोहाना में FIR संख्या 38 दर्ज की गई। पुलिस के मुताबिक, सरकारी संपत्ति और रिकॉर्ड छुपाने के आरोप में प्रियंका मलिक पर सख्त कार्रवाई होगी। जानकारी के मुताबिक, थाना मोहाना के SHO ने बताया सरकार के आदेशों के बावजूद निलंबित सरपंच प्रियंका मलिक ने पंचायत रिकॉर्ड जमा नहीं करवाया। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, तीन बार नोटिस देने और जांच करने के बावजूद वे उपलब्ध नहीं हुईं। मिली जानकारी के अनुसार, इसलिए उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है। आगे की जांच जारी है। प्रियंका मलिक की तलाश में पुलिस कार्रवाई तेज करेगी। रिकॉर्ड बरामद नहीं हुआ तो उनके खिलाफ और धाराएं जोड़ी जा सकती हैं।