Haryana: हरियाणा में इन पर होगी FIR, ये परिवार BPL सूची से बाहर, देखें जिलावाइज पूरी लिस्ट 

 
Haryana

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में नकली ‘गरीबों’ पर सरकार ने सख्त एक्शन लिया है। हरियाणा में सरकार की इस सख्ती का असर दिखने लगा है। 

जानकारी के मुताबिक, फर्जी तरीके से सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए गरीब बने 1609 परिवारों को BPL की लिस्ट से बाहर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, एक मार्च से एक अप्रैल तक अभियान चलाकर यह कार्रवाई की गई है। Haryana News

नाम हटाने की चेतावनी

मिली जानकारी के अनुसार, फर्जीवाड़ा करके BPL बने परिवारों को 20 अप्रैल तक खुद ही अपना नाम BPL श्रेणी से कटवाने की चेतावनी दी गई है। जानकारी के मुताबिक, इसके बाद सरकार ऐसे परिवारों के विरूद्ध कानूनी कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज करवा सकती है। यह मुद्दा हाल ही में हुए बजट सत्र के दौरान विधानसभा में उठा था।

जानकारी के मुताबिक, उस समय मुख्यमंत्री ने सदन में ही कार्रवाई के आदेश जारी किए थे। अब धरातल पर यह कार्रवाई शुरू हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार, सरकारी रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में अभी 51 लाख 96 हजार 380 परिवार BPL श्रेणी में हैं। BPL परिवार का लाभ उसी परिवार को मिलता है, जिनकी सालाना आय 1.80 लाख से कम हो।

होगी कार्रवाई

मिली जानकारी के अनुसार, सरकार को शक है कि इससे ज्यादा आय होने के बावजूद परिवारों ने कम आय भरते हुए BPL कार्ड बनवा लिया। कई परिवारों की आमदनी इस स्लैब से अधिक है। जानकारी के मुताबिक, इसके बावजूद उन्होंने परिवार का फर्जी बंटवारा कर लिया।

कागजों में खुद को अलग-अलग दिखाकर BPL परिवार वाले फायदे उठा रहे थे। ऐसे सभी लोगों के नाम काट दिए गए हैं। 

जानकारी के मुताबिक, हरियाणा परिवार पहचान प्राधिकरण के राज्य कोआर्डिनेटर सतीश खोला ने कहा कि फैमिली आईडी में गलत जानकारी देकर BPL श्रेणी में आने वालों की छंटनी की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, ऐसे लोग अगर खुद से जानकारी दुरुस्त नहीं करेंगे तो जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

कहां पर कितने परिवार BPL श्रेणी से बाहर

जिला    फर्जी BPL
अंबाला    36
भिवानी    106
दादरी    12
फरीदाबाद    20
फतेहाबाद    82
गुरुग्राम    84
झज्जर    73
जींद    75
कैथल    40
करनाल    73
कुरुक्षेत्र    175
महेंद्रगढ़    38
नूंह    17
पलवल     46
पंचकूला    3
पानीपत    49
रेवाड़ी    39
सिरसा    73
सोनीपत    294
यमुनानगर 90
हिसार    145