Haryana: 'बाबे की दया तै' बोलकर हरियाणा में फेमस हुए राहुल के घर पर हुई फायरिंग, युवक बोले- बख्शेंगे नहीं

 
'बाबे की दया तै' बोलकर हरियाणा में फेमस हुए राहुल के घर पर हुई फायरिंग, युवक बोले- बख्शेंगे नहीं

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में शनिवार रात 2 युवकों ने झज्जर के रहने वाले सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर राहुल धांधलानिया ('बाबे की दया तै' बोलकर फेमस हुए) के घर के बाहर फायरिंग की। 

जानकारी के मुताबिक, दोनों युवकों ने राहुल के भाई को धमकी दी कि राहुल इंस्टाग्राम पर हमारे बारे में बहुत कुछ बोलता है, आज उसको बख्शेंगे नहीं। इसके बाद युवक वहां से फरार हो गए। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीण पहुंचे। कुछ दूरी पर उन्होंने दोनों युवकों को दबोच लिया। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई। दुजाना थाना पुलिस ने राहुल के भाई की शिकायत पर दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

'बाबे की दया तै' बोलकर हरियाणा में फेमस हुए राहुल के घर पर हुई फायरिंग

जानकारी के मुताबिक, जिस समय घटना हुई राहुल घर पर नहीं थे। राहुल को सपाटे किंग के नाम से भी जाना जाता है। वह फिटनेस से जुड़ी वीडियो बनाते हैं। उनके इंस्टाग्राम पर एक मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वह हरियाणवी रैपर ढांडा न्योलीवाला के साथ उनके गाने नाइफ ब्राउन में भी काम कर चुके हैं।

'बाबे की दया तै' बोलकर हरियाणा में फेमस हुए राहुल के घर पर हुई फायरिंग

सरपंच बोले- 

मिली जानकारी के अनुसार, धांधलान गांव के सरपंच कृष्ण ने बताया कि घटना 8 बजे के करीब की है। राहुल उस समय प्रैक्टिस करने के लिए गया हुआ था। उसका भाई घर की छत पर घूम रहा था। जानकारी के मुताबिक, फायरिंग की आवाज सुनने के बाद गांव के युवकों ने दोनों बाइक सवार युवकों को दबोच लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।