Haryana: हरियाणा में फूड एंड सप्लाई ऑफिसर को किया सस्पेंड, मंत्री ने की थी राशन डिपो पर रेड 

 
Haryana: हरियाणा में फूड एंड सप्लाई ऑफिसर को किया सस्पेंड, मंत्री ने की थी राशन डिपो पर रेड 

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार, फरीदाबाद की  DFSC सीमा शर्मा को आज खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने लापरवाही बरतने पर सस्पेंड कर उनकी जगह राजेश्वर मुदगिल को डिस्ट्रिक्ट फूड एंड सप्लाई कंट्रोलर का कार्यभार दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, 30 नवंबर को पलवल के कुशक-बड़ौली गांव में राशन डिपो खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने पर रेड की थी। तब उन्हें गेहूं की बोरियों में रेत भरा हुआ मिला था। उस समय सीमा शर्मा के पास फरीदाबाद के साथ पलवल का भी कार्यभार था। उसी समय उन्होंने अधिकारी के खिलाफ जांच के आदेश दिए थे। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, मंत्री ने गांव के दूसरे डिपो पर भी छापेमारी की थी, यहां पर मंत्री को डिपो पर कई प्रकार की अनियमितताएं देखने को मिली थीं। मंत्री ने बताया था कि एक डिपो पर पहले से ही मुकदमा दर्ज है, उसके बावजूद भी उसके पास अनाज का स्टॉक मिला। Haryana News

 बाद में मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को जांच के आदेश दिए और फूड सप्लाई विभाग के इंस्पेक्टर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था।

जानकारी के अनुसार, मंत्री राजेश नागर ने कहा- 'सरकार लोगों की भलाई के लिए काम कर रही है। Haryana News काम में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर इस तरह की कार्रवाई आगे भी की जाएगी। अगर कोई भी कर्मचारी काम में लापरवाही या भष्ट्राचार करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।'

सस्पेंशन ऑर्डर...

Haryana: हरियाणा में फूड एंड सप्लाई ऑफिसर को किया सस्पेंड, मंत्री ने की थी राशन डिपो पर रेड