Haryana: हरियाणा में शादी से इनकार करने पर गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड के हाथ-पैर तुड़वाए, 17 दिन से अस्पताल में भर्ती 

 
हरियाणा में शादी से इनकार करने पर गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड के हाथ-पैर तुड़वाए, 17 दिन से अस्पताल में भर्ती 

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के फरीदाबाद में शादी से इनकार करने पर गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड के हाथ-पैर तुड़वा दिए। इसी के साथ ही 13 जगहों से उसकी हड्‌डी भी तुड़वाई। जानकारी के मुताबिक, उसे इस कदर अधमरा कर छोड़ दिया कि वह सहायता के लिए किसी को कॉल तक नहीं कर सका। बॉयफ्रेंड को उधार लिए रुपये लौटाने के बहाने घर बुलाया था।

मिली जानकारी के अनुसार, घायल बॉयफ्रेंड 17 दिन से दोनों हाथों और पैरों पर प्लास्टर बांधे अस्पताल में पड़ा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। Haryana News 

जानकारी के मुताबिक, जख्मी बॉयफ्रेंड 3 बच्चों का पिता है, जबकि महिला गर्लफ्रेंड की भी 10 साल की बेटी है। हालांकि, उसका पति से तलाक का केस चल रहा है। 

जाने पूरी कहानी...

मिली जानकारी के अनुसार, अस्पताल में पड़े गुलशन बजरंगी ने बताया- मैं गांव सारन का रहने वाला हूं। मेरी शादी 2015 में हुई थी। शादी के बाद 3 बच्चे हुए। मैं जवाहर कॉलोनी में मोबाइल की दुकान चलाता था।  Haryana News 

इसलिए आती थी महिला

जानकारी के मुताबिक, गुलशन ने बताया- 2019 में मेरी दुकान पर महिला आई। पहले वह मोबाइल रिपेयर वगैरह कराने के लिए आती रहती थी। वह फरीदाबाद NIT के 2 नंबर इलाके में रहती थी। फिर वह अक्सर दुकान पर आने लगी तो उनके बीच बातचीत होने लगी। फिर दोनों के बीच अच्छी जान-पहचान हो गई।

प्रेम संबंध बने

मिली जानकारी के अनुसार, गुलशन ने आगे बताया- महिला के साथ उसकी अक्सर मुलाकात होने लगी। इसके बाद उनके बीच प्रेम संबंध बन गए। 9 साल पहले महिला ने अपने पति को छोड़ दिया। उसने पति पर कोर्ट में तलाक का केस दायर कर दिया। इसी बीच गुलशन भी पत्नी और बच्चों से अलग रहने लगा। उसकी पत्नी-बच्चे सारन गांव में ही रहने लगे।  Haryana News 

इनकार करने पर झगड़ा हुआ

जानकारी के मुताबिक, गुलशन ने बताया- दोनों लिव इन पार्टनर की तरह साथ रहते थे। अचानक महिला कहने लगी कि उससे शादी करो। मैंने महिला को पहले ही बता दिया था कि वह शादीशुदा है। उसके 3 बच्चे भी हैं। महिला फिर भी मुझ पर दबाव डालती रही। इससे परेशान होकर मैंने शादी से इनकार कर दिया। इससे दोनों के बीच झगड़ा हो गया।

माता-पिता ने पिटाई की

मिली जानकारी के अनुसार, गुलशन ने कहा कि जब महिला ने उससे झगड़ा कर लिया तो उसने 29 मार्च को महिला से कहा कि उसने जो साढ़े 21 लाख रुपए लिए हैं, उन्हें लौटा दे। वह रुपए मांगने उसके घर चला गया। गुलशन के मुताबिक वहां महिला के माता-पिता ने उसकी पिटाई की। वह किसी तरह से जान बचाकर वहां से भाग निकला।  Haryana News 

घर के बाहर ही धुनाई

जानकारी के मुताबिक, गुलशन के मुताबिक, इसके बाद महिला के भाई अमित ने उसे कॉल किया। उसने कहा कि घर आकर रुपए ले जाए। जब उसने पहले मारपीट की बात कही तो अमित ने कहा कि अब ऐसा नहीं होगा। उसकी बातों में आकर वह चला गया। अभी वह घर के करीब पहुंचा ही था कि गली के बाहर ही बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया। उसमें महिला के रिश्तेदार भी शामिल थे।

अधमरा किया

मिली जानकारी के अनुसार, गुलशन ने कहा की उस पर डंडे, सरिया और चाकू से हमला किया गया। पीट-पीटकर उसकी हड्डियां तोड़ी गईं। हाथ-पैर भी तोड़ दिए गए। इसके बाद उसे अधमरा वहीं सड़क पर छोड़कर आरोपी भाग गए। उसमें इतनी हिम्मत नहीं बची थी कि किसी को मदद के लिए बुला सके। इसके बाद राहगीरों ने पुलिस को फोन किया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। Haryana News 

मदद के लिए परिवार आगे आया

जानकारी के मुताबिक, गुलशन ने कहा कि पुलिस ने उसे बादशाह खान सिविल अस्पताल में भर्ती करा दिया। वहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया। मगर, परिजन उसे फरीदाबाद के ही एक प्राइवेट अस्पताल में ले आए, जहां उसका इलाज चल रहा है।

क्या कार्रवाई की

 Haryana News मिली जानकारी के अनुसार, NIT-2 नंबर चौकी के इंचार्ज दर्शन सिंह ने बताया कि 29 मार्च को ही पीड़ित की शिकायत पर महिला के भाई अमित, पिता मनीष हन्नी, कमल उर्फ मन्नू बग्गी और अन्य 3 के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जल्द ही मामले में सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।