Haryana News: सहकारिता विभाग में लिंक अधिकारियों की नियुक्ति, मुख्य सचिव ने जारी किए आदेश

हरियाणा सरकार ने सहकारिता विभाग में पदों के रिक्त होने पर कार्य संचालन हेतु लिंक अधिकारी नामित किए। रजिस्ट्रार, हैफेड और शुगरफैड के लिए तय की गई नई जिम्मेदारी।

 
हरियाणा गवर्नमेंट जॉब अपडेट

चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार ने सहकारी विभाग में किसी अधिकारी के स्थानांतरण, सेवानिवृत्ति, अवकाश, प्रशिक्षण, दौरे अथवा चुनावी कार्य के कारण कोई पद रिक्त होने की स्थिति में विभाग का सुचारू कार्य संचालन सुनिश्चित करने के मकसद से लिंक अधिकारी नामित किए हैं। मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी आदेशानुसार रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां, की अनुपस्थिति में सहकारिता सचिव लिंक अधिकारी-1 जबकि हैफेड के प्रबंध निदेशक लिंक अधिकारी-2 के तौर पर काम करेंगे।

हैफेड के प्रबंध निदेशक के मामले में शुगरफैड के प्रबंध निदेशक लिंक अधिकारी-1 जबकि एचडीडीसीएफ के प्रबंध निदेशक लिंक अधिकारी-2 होंगे।
शुगरफैड के प्रबंध निदेशक की अनुपस्थिति में हैफेड के प्रबंध निदेशक लिंक अधिकारी-1 जबकि सहकारिता सचिव लिंक अधिकारी-2 के तौर पर काम करेंगे।

एचडीडीसीएफ के प्रबंध निदेशक के मामले में शुगरफैड के प्रबंध निदेशक लिंक अधिकारी-1 जबकि हैफेड के प्रबंध निदेशक लिंक अधिकारी-2 होंगे।
आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि अवकाश, प्रशिक्षण, दौरे अथवा चुनावी कार्य हेतु जाने वाले अधिकारी को अपने नामित लिंक अधिकारी को अग्रिम तौर पर सूचित करना अनिवार्य होगा।