DeenDayal Lado Lakshmi Yojana 11th Installment: लाडो लक्ष्मी योजना की किस्त जारी, महिलाओं के खातों में पहुंचे 212 करोड़ रुपये
चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत प्रदेश के 35.06 लाख पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में 1129.05 करोड़ रुपये की राशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से हस्तांतरित की। मुख्यमंत्री ने प्रेस वार्ता में गुरुवार को यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने बताया कि दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना की 11वीं किस्त भी जारी कर दी गई है। इसके तहत 10.10 लाख लाभार्थी बहनों और बेटियों के खातों में 212 करोड़ 16 लाख रुपये भेजे गए हैं।
उन्होंने बताया कि योजना के तहत अब तक 11 किस्तों में कुल 2254 करोड़ 47 लाख रुपये की राशि लाभार्थियों को दी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक सीधे और पारदर्शी तरीके से पहुंचाना है। डीबीटी के माध्यम से राशि सीधे बैंक खातों में पहुंचने से लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में आसानी हो रही है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि उद्योगों के लिए 20 लाभार्थियों को 153.45 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है। वहीं, हर घर गृहिणी योजना के तहत पांच लाख लाभार्थियों के खातों में 19.68 करोड़ रुपये हस्तांतरित किए गए हैं।