हरियाणा: सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को तोहफा, मेडिकल भत्ता बढ़ाकर 9,000

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला! सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स का मेडिकल भत्ता 3,500 रुपये से बढ़ाकर 9,000 रुपये प्रति माह किया गया। जानें पूरी जानकारी।

 
कर्मचारियों को राहत मेडिकल अलाउंस

हरियाणा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा सरकार ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी राहत देते हुए उनके मेडिकल भत्ते में बढ़ोतरी का फैसला किया है। सरकार ने इस संबंध में आधिकारिक निर्देश जारी कर दिए हैं। 

PunjabKesari

बता दें कि इस नई व्यवस्था के तहत मेडिकल भत्ता 3,500 रुपये प्रतिमाह से बढ़ाकर 9,000 रुपये प्रतिमाह कर दिया गया है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। बढ़ती स्वास्थ्य सेवाओं की लागत को देखते हुए सरकार का यह निर्णय कर्मचारियों और सेवानिवृत्त कर्मियों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है। 

सरकार द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, संबंधित विभागों को संशोधित मेडिकल भत्ता लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। माना जा रहा है कि इस फैसले से कर्मचारियों और पेंशनर्स पर इलाज का आर्थिक बोझ कम होगा। सरकार जल्द ही इसके लागू होने की तिथि और अन्य प्रक्रियात्मक दिशानिर्देशों को लेकर विस्तृत जानकारी भी जारी कर सकती है।