Haryana: हरियाणा सरकार ने बदला इस शहर का नाम, आदेश हुए जारी

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर आ रही है, जहां सरकार ने यमुनानगर के शहर बिलासपुर का नाम बदलकर के व्यासपुर कर दिया है।
हरियाणा में पूर्व मुख्यमंत्री के कार्यकाल से शुरू हुआ शहरों और कस्बों के नाम बदलने का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। जानकारी के मुताबिक, सरकार ने अब यमुनानगर जिले के बिलासपुर कस्बे का नाम बदल दिया है।
सरकार ने बिलासपुर कस्बे का नाम बदलकर उसे व्यास पुर कर दिया है।
बिलासपुर के रूप में पहचान बना चुका उपमंडल का दर्जा हासिल किए हुए हैं। इससे पहले इसे ऋषि व्यास की नगरी कहा जाता था। ऋषि व्यास से जुड़ी कईं पुरानी यादें और विरासतें यहां पर आज भी मौजूद है।
बता दें कि इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने यमुनानगर जिले के खिजराबाद कस्बे का नाम बदलकर प्रताप नगर रखा था। इसके अलावा मुस्तफाबाद कस्बे का भी नाम बदलकर सरस्वती नगर कर दिया गया था।