Haryana: हरियाणा सरकार ने इन गांवों के बदले नाम, इन नामों के साथ मिली नई पहचान ?
Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा सरकार ने बड़ी एक्शन लेते हुए इन चार गांवों के नाम बदल दिए है। जानकारी के मुताबिक, इनके अजीब नामों के चलते लोग अपने गांव का नाम बदलवाना चाहते थे।
मिली जानकारी के अनुसार, अब इन सभी गांवों को नए नाम के साथ नई पहचान मिली है। इन बदले गए गांवों के नामों में सोनीपत के गांव धनाना अलादादपुर को अब शिवनगरी और मोहम्दाबाद को प्रेमसुख नगर नया नाम मिला है। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, इसी तरह यमुनानगर के बिलासपुर को बदलकर व्यासपुर और भिवानी के दुर्जनपुर गांव का नाम बदलकर सज्जनपुर कर दिया गया है। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश सरकार ने चारों गांवों का नाम बदलने की अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही अब यह गांव दस्तावेजों में नए नाम से दर्ज होंगे।
हरियाणा के कई जिलों में अब तक बदले गए इन गांवों के नाम....
इन गांवों के भी बदले जा चुके नाम
पुराना नाम - नया नाम - जिला
पिंडारी -पांडु पिंडारा जींद
टोडी खेड़ी -सरना खेड़ी -जींद
गंदा खेड़ा -गुरुकुल खेड़ा -जींद
चुहड़पुर -चांद पुर -जींद
किन्नर -गैबी नगर -हिसार
कुतिया खेड़ी -वीरपुर -हिसार
बाल रंगदान -बाल राजपुतान -करनाल
लंढौरा -जयरामपुर -करनाल
खिजराबाद -प्रताप नगर -यमुनानगर
मुस्तफाबाद -सरस्वती नगर -यमुनानगर
मोहम्मदहेड़ी -ब्रह्मपुरी -गुरुग्राम
गुड़गांव -गुरुग्राम -गुरुग्राम
चमगेहड़ा -देव नगर -महेंद्रगढ़
गढ़ी सांपला -सर छोटू राम नगर -रोहतक
लूला अहीर -कृष्ण नगर -रेवाड़ी
अमीन -अभिमन्युपुर -कुरुक्षेत्र
सांघर सरिता -बाबा भूमण शाह -सिरसा
गंदा -अजीत नगर -फतेहाबाद

