Haryana: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, सरसों के तेल की नई कीमतें की जारी
Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में BPL परिवारों को लेकर ये जरूरी खबर है, प्रदेश में सस्ता खाद्य तेल सिर्फ एक लीटर ही मिलने वाला है। सरकार ने अपने एक हफ्ते पहले जारी फैसले में ये बदलाव किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, हालांकि दो लीटर तेल लेने के लिए 100 रुपए ही देने होंगे। BPL परिवारों को 40 रुपए में मिलने वाले दो लीटर सरसों के तेल का दाम 100 रुपए कर दिया गया था। सरसों के तेल के दाम में तकरीबन 150 फीसदी की वृद्धि हुई थी। यह बढ़ोतरी जुलाई यानी इसी महीने से लागू कर दी गई है। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, प्रति कार्ड चार सदस्य की गणना होती है। एक परिवार को प्रति कार्ड एक किलो चीनी, दो लीटर सरसों का तेल और प्रति सदस्य के पांच किलो गेहूं मिलता है। इनमें 12.50 रुपए प्रति किलो चीनी और गेंहू फ्री में मिलता है। Haryana News
ऑर्डर की कॉपी...

नहीं बदलेगी फैसला
मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर ने स्पष्ट किया है कि सरकार अपने फैसले पर कायम है। उन्होंने कहा कि अगर कोई BPL परिवार महीने में केवल एक लीटर तेल लेना चाहता है, तो उसे 30 रुपए ही चुकाने होंगे। लेकिन दो लीटर लेने पर 100 रुपए देना अनिवार्य होगा।

