Haryana: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, महिला कर्मचारियों को मिलेगी अब ये सुविधा 

 
हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, महिला कर्मचारियों को मिलेगी अब ये सुविधा 

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा सरकार ने हर महीने आउटसोर्सिंग पालिसी पार्ट-2 तथा HKRN के तहत लगी सभी महिला अनुबंधित कर्मचारियों को दो आकस्मिक अवकाश देने का फैसला लिया है।

जानकारी के मुताबिक, मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, हर महीने अब ऐसे कर्मचारियों को दो आकस्मिक अवकाश मिलेंगे लेकिन ये अवकाश एक कैलेंडर वर्ष में 22 से अधिक नहीं होंगे। ये आकस्मिक अवकाश मौजूदा 10 दिन के चिकित्सा अवकाश के अतिरिक्त होंगे। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, पहले आउटसोर्सिंग पालिसी पार्ट-2 तथा HKRN के तहत लगे सभी अनुबंधित कर्मचारियों को हर साल 10 दिन के आकस्मिक अवकाश और 10 दिन के चिकित्सा अवकाश की अनुमति थी।  Haryana News

जानकारी के मुताबिक, CM सैनी की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में अनुबंधित महिला कर्मचारियों को हर माह दो आक्समिक अवकाश देने को मंजूरी प्रदान की गई थी।