Haryana : हरियाणा सरकार का नया आदेश जारी, इस दिन मनाया जाएगा बाल वीर दिवस

 
हरियाणा सरकार का नया आदेश जारी, इस दिन मनाया जाएगा बाल वीर दिवस

Haryana : हरियाणा से बड़ी खबर आ रही है, हरियाणा सरकार ने नया आदेश जारी कर दिय़ा है। जानकारी के अनुसार, हरियाणा सरकार ने कहा है कि हरियाणा में बालवीर दिवस 26 दिसंबर को मनाया जाएगा। इसको लेकर शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किया है। 

जाने क्यों मनाया जाता है 

जानकारी के मुताबिक, वीर बाल दिवस खालसा के चार साहबज़ादों के बलिदान को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है। अंतिम सिख गुरु गोविंद सिंह के छोटे बच्चों ने अपने आस्था की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्योछावर कर दिए थे। यह उनकी कहानियों को याद करने का भी दिन और यह जानने का भी दिन है कि कैसे उनकी निर्मम हत्या की गई- खासकर जोरावर और फतह सिंह की। 

 Haryana Government Order

werwer

सिरसा नदी के तट पर एक लड़ाई के दौरान दोनों साहबज़ादे को मुगल सेना ने बंदी बना लिया था। इस्लाम धर्म कबूल नहीं करने पर उन्हें क्रमशः 8 और 5 साल की उम्र में कथित तौर पर जिंदा दफन कर दिया गया था।