Haryana: हरियाणा सरकार ने फर्जी BPL परिवारों पर लिया बड़ा एक्शन, लाखों लोगों के काटे राशन कार्ड

 
 हरियाणा सरकार ने फर्जी BPL परिवारों पर लिया बड़ा एक्शन, लाखों लोगों के काटे राशन कार्ड

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा सरकार ने फर्जी BPL परिवारों पर बड़ा एक्शन लिया है। जानकारी के मुताबिक, जिन परिवारों ने गलत आय दिखाकर राशन कार्ड प्राप्त किए हैं, उन्हें अब इस BPL श्रेणी से बाहर किया जा रहा है। 

मिली जानकारी के अनुसार, सरकार ने 1 लाख से ज्यादा ऐसे परिवारों के राशन कार्ड रद्द कर दिए है। जिसके चलते अब इन परिवारों को जुलाई 2025 में राशन नहीं मिलेगी। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, वहीं इससे पिछले महीनों में सैनी सरकार ने 3 लाख से ज्यादा परिवारों के BPL राशन कार्ड काटे गए थे। इस तरह से पिछले दो महीने में करीब 4.45 लाख परिवार बीपीएल लिस्ट से बाहर हो गए हैं और उनके बीपीएल कार्ड कैंसिल हो गए है। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश में BPL राशन कार्ड की संख्या मई में करीब 52 लाख 50740 थी। जबकि सदस्यों की संख्या एक करोड़ 99 लाख 36 हजार 943 पहुंच गई थी। ऐसे में करीब 2 करोड़ लोग हरियाणा में गरीबी रेखा से नीचे आ गए थे। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, जब सरकार ने इसकी जांच शुरू हुई तो पिछले महीने 3,27,832 राशन कार्ड गलत आय पर BPL कैटेगरी में मिले, जिन्हें इस कैटेगरी से बाहर कर दिए गया था। अब हरियाणा में 1,17,361 राशन कार्ड और इस कैटेगरी से बाहर कर दिए गए हैं। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, जिसके चलते हरियाणा में अब BPL राशन कार्ड की संख्या 52 लाख से घटकर 48 लाख 5 हजार 547 रह गई है। जानकारी के मुताबिक, इसके साथ ही सदस्यों की संख्या 1 करोड़ 82 लाख 55 हजार 148 पर पहुंच गई है। Haryana News

काटे गए इतने राशन कार्ड Haryana News

अंबाला में 6011

भिवानी- 4449

चरखी दादरी-2793

झज्जर-4116

कैथल-4409

करनाल- 5423

कुरुक्षेत्र- 5092

पानीपत-4473

रोहतक-4669

सोनीपत-7059

यमुनानगर-7290