Haryana news : हरियाणा सरकार का भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कड़ा एक्शन, इन अधिकारियों का किया तबादला ?

 
हरियाणा सरकार का भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कड़ा एक्शन, इन अधिकारियों का किया तबादला ?

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है । हरियाणा की सैनी सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया है ।भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद विवादों में घिरे राजस्व विभाग में बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश सरकार ने 13 जिला राजस्व अधिकारियों (डीआरओ) के तबादले कर दिए हैं। राजस्व विभाग कथित भ्रष्ट कर्मचारियों की सूची सार्वजनिक होने, रजिस्ट्री करने में नियमों की अनदेखी करने के आरोपों में घिरा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, विभाग में बड़ी संख्या में अधिकारी व कर्मचारी ऐसे हैं, जिनके खिलाफ विभागीय जांच चल रही है। भ्रष्टाचार के आरोपित यह कर्मचारी और अधिकारी सरकार के निशाने पर हैं।Haryana news

मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार को जारी आदेशों के अनुसार रोहतक के जिला राजस्व अधिकारी कनब लाकड़ा को पानीपत, झज्जर के डीआरओ प्रमोद चहल को रोहतक, फरीदाबाद के डीआरओ सुशील शर्मा को भिवानी, गुरुग्राम म्युनिसिपल कारपोरेशन से मनबीर को झज्जर, हिसार के डीआरओ विजय कुमार को गुरुग्राम, अंबाला के डीआरओ विकास को फरीदाबाद, राजेश ख्यालिया को अंबाला, स्टेशन का इंतजार कर रहे डीआरओ नरेश को हिसार ट्रांसफर किया गया है।Haryana news

जानकारी के मुताबिक, इसी प्रकार नूंह के डीआरओ जोगिंद्र शर्मा को अर्बन लोकल बाडी पंचकूला, एचईपीसी से डीआरओ हर्ष खनगवाल को डायरेक्टर कंसोलिडेटेशन पंचकूला, अर्बन एस्टेट फरीदाबाद से डीआरओ बिजेंद्र राणा को एसओ जुई कैनाल भिवानी, फतेहाबाद के डीआरओ श्यामलाल को गुरुग्राम म्यूनिसिपल ऑफिस और पानीपत के डीआरओ रणविजय सुलतानिया को नूंह भेजा गया है। रणविजय सिंह सुल्तानिया भ्रष्टाचार केस में फंसे हुए हैं।Haryana news