Haryana: हरियाणा के इन 76 खिलाड़ियों को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, खेल ग्रेडेशन सर्टिफिकेट हुआ रद्द

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा सरकार ने खिलाड़ियों को बड़ा झटका दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा सरकार ने ग्रेड C और ग्रेड D वाले खिलाड़ियों के खेल ग्रेडेशन सर्टिफिकेट रद्द कर दिए गए हैं। इससे ये खिलाड़ी सरकारी नौकरी के हकदार नहीं होंगे।
मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा सरकार की ओर से इसका एक नोटिस भी जारी किया गया है, जिसमें 76 खिलाड़ियों के नाम हैं। जानकारी के मुताबिक, हरियाणा खेल विभाग के उपनिदेशक मनजीत सिंह की ओर से जारी यह नोटिस अंबाला, रोहतक, गुरुग्राम और हिसार के खेल बोर्डों के लिए भेजा गया है।
आदेश में क्या लिखा
मिली जानकारी के अनुसार, उपनिदेशक की ओर से जारी नोटिस में लिखा है, 'खेल ग्रेडेशन प्रमाण पत्र रद्द करने के बारे में निर्देशित किया जाता है कि आपके कार्यालय (अंबाला, रोहतक, गुरुग्राम, हिसार) ने हरियाणा राज्य के कई खिलाड़ियों को ग्रेड C और ग्रेड D के खेल ग्रेडेशन सर्टिफिकेट जारी किए हैं।
जानकारी के मुताबिक, निदेशालय में गठित ग्रेडेशन वेरिफिकेशन कमेटी की ओर से जब इस इन सर्टिफिकेट की जांच की गई तो ये विभागीय नीति के नियमों के विरुद्ध पाए गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, इसलिए, इन्हें रद्द किया जाता है। जिलों के खेल उपनिदेशकों को निर्देश दिए जाते हैं कि इन सभी खिलाड़ियों को अपनी बात रखने का उचित मौका दिया जाए और कमियां दूर न होने पर इनके खेल ग्रेडेशन सर्टिफिकेट रद्द किए जाएं।'
नोटिस में इन खिलाड़ियों के नाम...
मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा में विभिन्न श्रेणियों के खेलों के लिए अलग-अलग अधिकारियों की ओर से खेल ग्रेडेशन प्रमाण पत्र जारी किए जाते हैं। इनसे खिलाड़ियों को राज्य में सरकारी नौकरी का हक मिलता है।
जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रीय स्तर पर हरियाणा के लिए खेलने वाला कोई भी खिलाड़ी या जो हरियाणा का मूल निवासी है और राष्ट्रीय स्तर पर हरियाणा के अलावा किसी अन्य राज्य या संघ राज्य क्षेत्र का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, वह प्रमाण पत्र के लिए पात्र होगा।
मिली जानकारी के अनुसार, जिन खिलाड़ियों के प्रमाण पत्र रद्द कर दिए गए हैं, अब उन्हें नई खेल नीति 25 मई 2018 के अनुसार अपना प्रमाण पत्र बनवाना होगा। जानकारी के मुताबिक, अगर इन नए नियमों के तहत प्रमाण पत्र नहीं बनाएंगे तो ग्रुप डी की सरकारी नौकरी में खेल कोटे का लाभ नहीं मिलेगा।