हरियाणा ग्रामीण बैंक का बड़ा फैसला: 3 साल से बंद पड़े बचत खाते होंगे स्थायी रूप से बंद; जानें क्या है वजह

हरियाणा ग्रामीण बैंक ने निष्क्रिय खातों पर सख्त रुख अपनाया है। 1 जनवरी 2023 से 31 दिसंबर 2025 तक जिन खातों में लेन-देन नहीं हुआ है, उन्हें बंद किया जाएगा। दुरुपयोग रोकने के लिए बैंक ने जारी किए नोटिस।

 
बैंक बचत खाता नियम
हरियाणा : हरियाणा ग्रामीण बैंक की विभिन्न शाखाओं में अब निष्क्रिय बचत खातों को बंद किया जाएगा। उन सभी खातों को चिन्हित किया जा रहा है जिनमें पिछले 3 साल से कोई लेन-देन नहीं हुआ है। इन खातों के दुरुपयोग की आशंका है, इसलिए यह कदम उठाया गया है। 

हरियाणा ग्रामीण बैंक के महाप्रबंधक (वित्त) की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। बैंक द्वारा बचत खातों की समीक्षा में पाया गया कि कई खातों में पिछले 3 वर्षों से ग्राहकों ने कोई लेन-देन नहीं किया है। सभी खाताधारकों को नोटिस दिया गया है कि जिन्होंने एक जनवरी 2023 से 31 दिसम्बर 2025 तक कोई लेन-देन नहीं किया है।