Haryana : हरियाणा के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, ग्रुप-D भर्ती का रिजल्ट हुआ जारी

जानकारी के मुताबिक, बुधवार देर रात 10:10 बजे HSSC के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए परिणाम जारी होने की जानकारी साझा की। उन्होंने चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी मेहनत और लगन ने यह सफलता दिलाई। परिणाम HSSC की वेबसाइट http://hssc.gov.in/result पर उपलब्ध हैं।Haryana
कटऑफ
सामान्य वर्ग की कटऑफ इस बार सबसे अधिक 74 रही। EWS और BC-B वर्ग की कटऑफ 73, BC-A की 71.76, OSC की 68.27 और DSC की 66.83 अंक रही. इस भर्ती में पहली बार वंचित अनुसूचित जाति (DSC) वर्ग को आरक्षण का लाभ मिला. इससे लगभग 600 युवाओं का चयन संभव हुआ, जो भर्ती इतिहास में मील का पत्थर है।
हरियाणा सरकार ने HSSC को 7596 पदों पर भर्ती के लिए प्रस्ताव भेजा था. इसमें SC वर्ग के लिए 1209 पद आरक्षित किए गए थे, जिनमें DSC और OSC शामिल हैं। सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी के बाद परिणाम घोषित किए गए. परिणाम http://hssc.gov.in/result पर देखें।Haryana