Haryana: हरियाणा का एयरफोर्स जवान लद्दाख में शहीद, 4 साल पहले ही हुए थे सेना में भर्ती
Haryana: हरियाणा के चरखी दादरी जिले के गांव काकड़ोली हुक्मी का बेटा और एयरफोर्स जवान नवीन श्योराण लेह लद्दाख में शहीद हो गए हैं। आज शाम को राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
बताया जा रहा है कि एयरफोर्स के जवान नवीन श्योराण 25 साल के थे। लेह लद्दाख में ड्यूटी के दौरान वह नदी में डूब गए थे। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन, डॉक्टरों ने नवीन को मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार लेह लद्दाख में ड्यूटी के दौरान वह नदी मे डूबां
पार्थिव देह पैतृक गांव काकड़ौली हुक्मी पहुंचेगी
शाम को राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा
अभी मां और दादी को घटना की जानकारी नहीं दी गई है
नवीन 4 साल पहले एयरफोर्स में भर्ती हुए था
15 दिन पहले ही वह छुट्टी काटकर ड्यूटी पर लौटा था

आज उनकी पार्थिव देह पैतृक गांव काकड़ौली हुक्मी पहुंचेगी। यहां शाम को राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। अभी मां और दादी को घटना की जानकारी नहीं दी गई है।
नवीन 4 साल पहले एयरफोर्स में भर्ती हुए थे। 15 दिन पहले ही वह छुट्टी काटकर ड्यूटी पर लौटे थे। परिवार के लोग नवीन की शादी के लिए लड़की देख रहे थे। इसी साल वह उनकी शादी करने वाले थे।
परिवार के मुताबिक उनके पास लेह लद्दाख से फोन आया था कि नवीन की नदी में डूबने के कारण मौत हो गई है। उन्हें ये नहीं बताया गया कि हादसा कैसे हुआ। इसके बाद पिता सतीश श्योराण परिवार के कुछ सदस्यों के साथ पार्थिव शरीर लेने के लिए 28 अप्रैल को लेह लद्दाख के लिए रवाना हो गए।

नवीन के पिता सतीश काकड़ौली हुक्मी गांव में ही खेती करते हैं। साथ में गांव के बस अड्डे पर उनकी खाद-बीज की दुकान हैं। मां अनीता आंगनबाड़ी वर्कर हैं। नवीन 2 भाइयों में छोटे थे। उनके बड़े भाई नितिन श्योराण लॉ की पढ़ाई कर रहे हैं। उनके दादा धर्म सिंह भी भारतीय सेना से रिटायर्ड हैं।
नवीन का बचपन से ही सपना था कि वह देश सेवा करेगा। वह हमेशा पढ़ाई में होशियार रहे। 12वीं की पढ़ाई उन्होंने गांव के पास ही प्राइवेट स्कूल से की। इसके बाद साल 2019 में कठिन परिश्रम और अटूट जज्बे के कारण एयरफोर्स में सिलेक्ट हुए।

