Haryana: हरियाणा सरकार का सरल पोर्टल बार बार हो रहा बंद, लोगों को आ रही ये परेशानी  

 
हरियाणा सरकार का सरल पोर्टल बार बार हो रहा बंद, लोगों को आ रही ये परेशानी  

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा सरकार के सरल पोर्टल में टेक्निकल दिक्कत आने के कारण यह बार बार बंद हो रहा है। इसकी वजह से CET रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी जाति प्रमाण-पत्र बनवाने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। 

मिली जानकारी के अनुसार, लोगों को 1 अप्रैल 2025 के बाद के नए जाति प्रमाण-पत्र बनाने में यह प्रॉब्लम आ रही है। विजिटर्स की संख्या बढ़ने से पोर्टल बंद हो रहा है। टेक्निकल टीम इसके लिए जरूरी अपडेट करने की बात कह रही है। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, हिसार में CSC सेंटर के संचालक राजकुमार के अनुसार, दो दिन पहले ही पोर्टल को दो घंटे के लिए अपडेट किया गया। उसके बाद से सिस्टम में ज्यादा दिक्कत आ रही है। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, पोर्टल जिंदा लोगों के लिए भी मृत्यु प्रमाण-पत्र की मांग कर रहा है। हिसार में पातन गांव के रोशन लाल तीन दिन से जाति प्रमाण-पत्र बनवाने के लिए CSC सेंटर के चक्कर लगा रहे हैं। रोशनलाल ने बताया कि उनके माता-पिता जीवित हैं, लेकिन सिस्टम उनका मृत्यु प्रमाण-पत्र मांग रहा है। Haryana News

सर्टिफिकेट नहीं बन रहे

जानकारी के मुताबिक, जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए सरल पोर्टल पर सबसे ज्यादा परेशानी एससी और बैकवर्ड क्लास सर्टिफिकेट बनवाने में दिक्कतें आ रही है। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, 28 मई को अप्लाई किए गए, बैकवर्ड जाति प्रमाण पत्र अब तक बनकर नहीं आए है। हफ्ते भर से सर्टिफिकेट न बनने के कारण अभ्यर्थी CET के आवेदन नहीं कर पा रहे है। Haryana News

रेजिस्ट्रेशन साइट पर विजिट

जानकारी के मुताबिक, हरियाणा में CET के फॉर्म के लिए करीब 15 से 20 लाख आवेदन फॉर्म आने की संभावना है। अभी तक वेबसाइट पर 33 लाख से अधिक लोगो ने वन टाइम रजिस्ट्रेशन साइट पर विजिट किया है। Haryana News

स्टिक फॉर्म...

मिली जानकारी के अनुसार, CSC संचालक नवल, सतीश, अनिल, राजकुमार, प्रवीण आदि ने बताया कि फर्जी वेबसाइट बना अभ्यर्थियों से रूपए लेने के लिए पोर्टल बनाया गया है। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, फिर भी अभ्यर्थी CSC केन्द्रों से अपने फॉर्म भरवाए, ताकि वहां से स्टिक जानकारी और सही आवेदन कर सके। कुछ लोग चंद पैसों के चक्कर में क्राइम के शिकार हो रहे है।