Haryana: हरियाणा के इन जिलों में भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि, फसलों को भी भारी नुकसान 

 
Haryana: हरियाणा के इन जिलों में भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि, फसलों को भी भारी नुकसान ​​​​​​​

Haryana Weather: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में मौसम ने करवट ले ली है। हरियाणा के इन जिलों में अभी बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई है। 

मौसम विभाग के अनुसार, आज शाम को अचानक मौसम बदलाव आने से पानीपत, करनाल, सोनीपत, कुरुक्षेत्र समेत GT रोड बेल्ट के साथ-साथ जींद फतेहाबाद और कैथल में बारिश शुरू हो गई। 

मिली जानकारी के अनुसार, पानीपत, करनाल, फतेहाबाद और कैथल में कई जगह ओले भी गिरे। ओले गिरने से गेहूं और सरसों की फसल को नुकसान पहुंचा है। Haryana Weather

तेज हवाओं के साथ कई जगह आसमान में बिजली भी चमक रही है। मौसम में बदलाव से तापमान में गिरावट आई है।

मौसम विभाग ने सुबह फरीदाबाद, कैथल, नारनौल, हिसार और चरखी दादरी में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। जबकि करनाल, अंबाला, यमुनानगर और पंचकूला में येलो अलर्ट जारी किया। Haryana Weather

मौसम में बदलाव रहेगा

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ का कहना है कि हरियाणा राज्य में 21 फरवरी तक मौसम में बदलाव रहने की संभावना है। इससे फरवरी में बढ़ रही गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं, नमी बढ़ने से सुबह-सुबह फिर से हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है। Haryana Weather

फरवरी के अंत में एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। हालांकि, बाकी पश्चिमी विक्षोभों की तरह यह भी कमजोर रहेगा।