Haryana: हरियाणा में होमगार्ड ने जीते 39 रुपए में 4 करोड़, सुबह उठकर देखा तो बन गया करोड़पति

Haryana: हरियाणा के नूंह में रहने वाले पुलिस होमगार्ड घनश्याम प्रजापति ने ड्रीम 11 ऐप 39 रुपए में टीम लगाकर 4 करोड़ रुपए जीते हैं।
जानकारी के मुताबिक, शनिवार रात दोस्तों के दबाव डालने पर घनश्याम ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के IPL मैच में 39 रुपए में टीम बनाई थी। इसका प्राइज पूल 17 करोड़ था। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, इसके बाद वह सोने चले गए। सुबह उठे तो पता चला कि उसकी टीम को सबसे ज्यादा 1370 पॉइंट मिले हैं। जिसकी विनिंग अमाउंट 4 करोड़ रुपए है।
जानकारी के मुताबिक, इसके बाद पड़ोसी और रिश्तेदार घर पहुंचकर बधाई देने लगे। घनश्याम ने बताया कि वह 2023 से IPL मैच में यह कॉन्टेस्ट खेल रहे हैं। Haryana News
घनश्याम की अहम बातें...
मिली जानकारी के अनुसार, घनश्याम ने बताया, "गांव के दोस्तों ने टीम बनाने का सुझाव दिया। पहले तो मैंने मना कर दिया, लेकिन दोस्तों के दबाव डालने पर टीम बना ली। सुबह 6 बजे मुझे पता चला कि मेरी फर्स्ट रैंक आई है।
जानकारी के मुताबिक, मुझे जीतने की कोई उम्मीद नहीं थी, लेकिन इतना जरूर था कि एक दिन जीत जरूर होगी। मैंने सबसे पहले यह खुशखबरी अपने परिवार को दी। इसके बाद जब लोगों को पता चला, तो वे भी घर आकर बधाई देने लगे।" Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, उन्होंने आगे कहा, "पिछले साल IPL में भी मैंने टीम बनाई थी, लेकिन जीत न होने पर कुछ दिन खेलकर बंद कर दिया। इस साल मैंने फिर से 39 रुपए लगाकर टीम बनाई। अब पैसे ऐप में आ गए हैं, जिन्हें 24 घंटे के भीतर निकाला जा सकता है। मैं कल पैसे निकालूंगा। मैंने कभी सोचा नहीं था कि इतनी बड़ी रकम जीत पाऊंगा, लेकिन उम्मीद जरूर थी।"
2015 में होमगार्ड लगे, 3 बच्चों के पिता
जानकारी के मुताबिक, घनश्याम 2015 में हरियाणा पुलिस में होमगार्ड भर्ती हुए थे। उनकी ड्यूटी पुन्हाना सिटी में है। घनश्याम का परिवार पुन्हाना के तुसेनी गांव में रहता है। उनके घर में पिता मंगत राम, मां बिमला देवी, पत्नी, 3 बच्चे, भाई रूपचंद, कुंवर पाल और लखन हैं। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, उनका बड़ा बेटा राज 13 साल का है। वह 7वीं कक्षा में गांव के ही राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पढ़ाई कर रहा है। बेटी मोनिका (11) और रिया (10) है। दोनों लड़कियां भी सरकारी स्कूल में पढ़ाई करती हैं।