Haryana: IAS अशोक खेमका आज होंगे सेवानिवृत्त, हरियाणा में इस साल ये 9 अधिकारी भी होंगे रिटायरमेंट, देखें
Haryana: 1991 बैच के आईएएस अधिकारी डॉ. अशोक खेमका जिन्होंने 2008 में राबर्ट वाड्रा और डीएलएफ के विवादित भूमि सौदे को उजागर किया था। खेमका आज यानि 30 अप्रैल बुधवार को रिटायर्ड होंगे। आपको बता दें कि खेमका वर्तमान में परिवहन विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव है। बार-बार तबादलों और बीज घोटाले को उजागर करने के लिए चर्चित रहे। आईएएस एसोसिएशन ने उनके सम्मान में विदाई पार्टी रखी है। इस साल हरियाणा के 9 आईएएस अधिकारी रिटायर होंगे।
अशोक खेमका कब चर्चा में आए थे
खेमका बार-बार तबादलों और सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट से चर्चाओं में रहे। आपको बता दें कि खेमका उस वक्त सबसे अधिक चर्चा में आए थे, जब उन्होंने तत्कालीन सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा की सरकार में चकबंदी निदेशक रहते हुए गुरुग्राम में डीएलएफ और राबर्ट वाड्रा के बीच हुए भूमि सौदे की म्युटेशन रद करने के आदेश दिए थे। इसके बाद से ही पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और वाड्रा की परेशानी शुरू हुईं थी, जो अब भी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच का सामना कर रहे हैं। यही नहीं बीज घोटाला भी खेमका ने ही उजागर किया।
इसी साल होंगे 9 आईएएस रिटायर
हरियाणा प्रदेश के 9 आईएएस अधिकारी इसी वर्ष में रिटायर्ड होने जा रहे हैं। इनमें मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी भी शामिल हैं, इनकी रिटायर्ड 30 जून को होगी। बता दें कि विवेक जोशी के भारत का चुनाव आयुक्त बनने के बाद रस्तोगी को मुख्य सचिव बनाया गया था। विवेक जोशी ने वक्त से पहले सेवानिवृत्ति (वीआरएस) ले ली थी।
इसी के साथ ही भिवानी के डीसी महावीर कौशिक की सेवानिवृत्ति भी मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी के साथ ही 30 जून को होंगे। उनसे पहले 31 मई को ग्रामीण विकास विभाग के निदेशक व विशेष सचिव जय कृष्ण आभीर रिटायर्ड हो जाएंगे। रजिस्ट्रार सहकारी समितियां राजेश जोगपाल 30 सितंबर को रिटायर्ड होंगे।
राजेश खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निदेशक भी हैं। परिवहन विभाग के महानिदेशक सुजान सिंह इस साल 31 अक्टूबर को रिटायर हो जाएंगे। गुरुग्राम नगर निगम के आयुक्त अशोक कुमार गर्ग की सेवानिवृत्ति 30 नवंबर को होगी। गुरुग्राम जिला के डीएमसी (जिला पालिका आयुक्त) की जिम्मेदारी भी अशोक कुमार गर्ग के पास ही है।
इसी के साथ ही गुरुग्राम के मंडलायुक्त रमेश चंद्र बिढ़ान की रिटायरमेंट 31 दिसंबर को होगी। उनके पास गुरुग्राम स्थित हिपा (हरियाणा इंस्टीट्यूट आफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन) के महानिदेशक का कार्यभार भी है।

