Haryana: हरियाणा में SP ने सिटी थाना SHO को किया लाइन हाजिर, ये बड़ी वजह आई सामने ?
Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में SP की बात न मानना और शिकायतों को हल ना करना एक सिटी थाना SHO को महंगा पड़ गया है। जानकारी के मुताबिक, हरियाणा के पानीपत में सिटी थाना के SHO इंसपेक्टर अनिल हुड्डा को काम में लापरवाही बरतने और अन्य कारणों के चलते SP ने तत्काल प्रभाव से लाइनहाजिर कर दिया है और अब उनकी जगह पर थाने के ही सब इंसपेक्टर कुलदीप को इंचार्ज का कार्यभार सौंप दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, करीब 4 माह तक सिटी थाना प्रभारी के तौर पर अनिल हुड्डा रहे। उनके कार्यकाल की शिकायतें, लगातार SP तक पहुंचती रही। बार-बार आगाह करने पर भी अनिल अपनी कार्यशैली में बदलाव नहीं लाए। जिसके चलते आखिरकार SP को अनिल पर एक्शन लेना पड़ा। Haryana News
SP बोलें
जानकारी के मुताबिक, इस बारे में SP लोकेंद्र सिंह ने कहा कि अनिल हुड्डा की लगातार शिकायतें मिल रही थी। फरियादियों तक की शिकायतें आ रही थी। इतना ही नहीं, एक मामला था। जिसमें ई-रिक्शा में सवार व्यक्ति के 2 लाख रुपए चोरी हो गए थे। इस मामले में चोरी करने वाली 4 महिलाओं की पहचान हो गई थी। जिसका पता तक मिल गया था।
मिली जानकारी के अनुसार, खुफिया रिपोर्ट में महिलाओं के एड्रेस तक मिल गए थे। जिसके बाद अनिल को तुरंत जिम्मेदारी देते हुए आरोपी महिलाओं को पकड़ने को कहा गया था। जानकारी के मुताबिक, लेकिन अनिल ने यहां भी लापरवाही बरती और उसने उन्हें गिरफ्तार नहीं किया। महिलाएं पुलिस पकड़ से बच गई। Haryana News
दो बार दिए टास्क
जानकारी के मुताबिक, SP लोकेंद्र सिंह ने कहा कि शिकायतों और महिलाओं को न पकड़ने के मामले के अलावा यह भी था कि अनिल को खुद मैंने दो बार कार्यालय में बुलाकर उसके थाना क्षेत्र से संबंधित कुछ इनपुट के आधार पर टॉस्क दिए थे। मिली जानकारी के अनुसार, लेकिन उन्हें पूरा करना तो दूर, उन टॉस्क पर काम तक नहीं किया।

