Hamid Akhtar Promoted to IG: गृह विभाग ने जारी किए आदेश, डीआईजी से आईजी लेवल-14 में हुए पदोन्नत

हरियाणा सरकार ने 2008 बैच के आईपीएस अधिकारी हमीद अख्तर को आईजी (IG) के पद पर पदोन्नत किया। गृह विभाग ने जारी किए आदेश।
 
Home department Haryana notification

चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार के गृह विभाग ने 2008 बैच के आई.पी.एस. अधिकारी हमीद अख्तर को पदोन्नति देते हुए इंस्पैक्टर जनरल ऑफ पुलिस के पद पर नियुक्त किया है।

गृह विभाग की ओर से जारी 16 सितम्बर 2026 के आदेश के अनुसार, हमीद अख्तर को डी.आई.जी. से आई.जी. लैवल-14 में तत्काल प्रभाव से पदोन्नत किया गया है। यह आदेश हरियाणा के राज्यपाल की स्वीकृति से जारी किया गया है।