हरियाणा: 13 दिन बाद डॉ. सतबीर कादयान बहाल, 'हिरमी' के बने विभागाध्यक्ष

हरियाणा के इंजीनियर-इन-चीफ डॉ. सतबीर सिंह कादयान 13 दिन के निलंबन के बाद बहाल। सीएम नायब सैनी ने अब कुरुक्षेत्र 'हिरमी' में दी नई जिम्मेदारी। जानें पूरा मामला।

 
हरियाणा जल संसाधन प्राधिकरण

चंडीगढ़: हरियाणा में सिंचाई से जुड़ी योजनाओं के क्रियान्वयन में देरी के आरोपों में 15 अप्रैल को निलंबित किए गए डॉ. सतबीर सिंह कादयान को 13 दिन बाद ही बहाल कर दिया गया है। डॉ. कादयान हरियाणा सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग में इंजीनियर इन चीफ चीफ के पद पर थे। उनके पास हरियाणा जल संसाधन प्राधिकरण में मुख्य कार्यकारी अधिकारी का भी जिम्मा था। अब उनको बहाली देते हुए कुरुक्षेत्र स्थित हरियाणा सिंचाई अनुसंधान एवं प्रबंधन संस्थान (हिरमी) में विभागाध्यक्ष (विशेष) की जिम्मेदारी दी गई है।

आईआईटियन डॉ. कादयान को जल संसाधन और संरक्षण के क्षेत्र का विशेषज्ञ डॉ. कादयान पर यमुनानगर में अगमटेशन चैनल के पानी की क्षमता 4500 क्यूसेक से 6065 क्यूसेक तक करने की जिम्मेदारी थी। यह कार्य 2024 में पूरा होने के बजाय अभी भी हो रहा है। वे विश्व बैंक की मदद से आगामी 6 वर्षों के लिए सिक्योर हरियाणा योजना का भी जिम्मा संभाल रहे थे। इस योजना के क्रियान्वयन को लेकर भी उन पर आरोप लगे थे। इससे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी खफा हो गए थे।

माना जाता है। हिरमी का मुख्य कार्य जल संसाधनों के संरक्षण, कुशल प्रबंधन, सिंचाई प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं पर अनुसंधान और सिंचाई विभाग के कर्मचारियों व किसानों को प्रशिक्षण प्रदान करना है। यह संस्थान ई-टेंडरिंग, जल सुरक्षा योजना व सूक्ष्म सिंचाई तकनीकों पर कार्यशालाएं कराता है।