Deen Dayal Lado Laxmi Scheme Haryana: सीएम सैनी ने जारी की 10वीं किस्त, योजना के नए नियम और पात्रता देखें
हरियाणा सरकार ने लाडो लक्ष्मी योजना की आय सीमा बढ़ाकर ₹1.80 लाख की। पात्र महिलाओं को मिलेंगे ₹2,100 प्रति माह। सीएम सैनी ने जारी की 10वीं किस्त।
हरियाणा : हरियाणा सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रुप से मजबूत बनाने के लिए अब लाडो लक्ष्मी योजना का दायरा बढ़ाने का फैसला किया है। अब प्रदेश सरकार ने सलाना 1.80 लाख इनकम कमाने वाली महिलाओं को भी योजना का लाभ देने का फैसला किया है। इससे प्रदेश की अधिक पात्र महिलाओं को योजना का लाभ मिलेगा।
जानकारी हो कि पहले इस योजना में उन बहन-बेटियों को शामिल किया गया था जिनकी पारिवारिक वार्षिक आय 1 लाख रुपये से कम होगा। अब सरकार ने इस योजना के नियमों में बदलाव करते हुए इसका दायरा बढ़ा दिया है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2,100 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। जानकारी हो कि प्रदेश सरकार ने गत 25 सितंबर को पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी के 109वें जन्मदिवस के अवसर पर ‘दीन दयाल लाडो लक्ष्मी’ ऐप का शुभारंभ किया था
बता दें सीएम सैनी ने सोमवार (10 अगस्त,2026) को दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना की दसवीं किस्त जारी की है। योजना के तहत 9 लाख 98 हजार लाभार्थी बहन बेटियों के खातों में 209 करोड़ 62 लाख रुपए की राशि डाली गई। मुख्यमंत्री ने बताया कि अब तक 10 किस्तों में 2 हजार 42 करोड़ 31 लाख रुपए की राशि दी जा चुकी है।

