Haryana: हरियाणा का लाल जम्मू में पाकिस्तान की गोलाबारी में शहीद, 2014 में हुए थे आर्मी में भर्ती

Haryana: जम्मू कश्मीर में हरियाणा का लाल शहीद को हो गया है। इसकी पुष्टी DC हरीश कुमार वशिष्ठ ने की है। शहीद जवान दिनेश कुमार शर्मा हरियाणा के पलवल का रहने वाले थे। जानकारी के मुताबिक, जवान दिनेश कुमार शर्मा जम्मू के बारामूला में तैनात थे। उनके दो बच्चे हैं और उनकी पत्नी प्रेग्नेंट हैं।
दरअसल, भारत की ओर से की गई एयर स्ट्राइक के बाद से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है और सुबह से ही पाकिस्तान की ओर से लगातार फायरिंग की जा रही है। आज सुबह जम्मू के बारामूला में हुई इसी तरह की फायरिंग की गई है। जिसमें हरियाणा के जवान दिनेश कुमार शर्मा शहीद हो गएं है।
जानकारी के अनुसार, दिनेश पलवल के रहने थे और इन दिनों उनकी पोस्टिंग बारामूला में थी। ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने फायरिंग करनी शुरू कर दी थी। दिनेश शर्मा अपने कुछ साथियों के साथ जवाबी फायरिंग कर रहे थे। इसी दौरान पाक की ओर से फेंका गया एक गोला उनके सामने आ गिरा। जिसमें ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में हरियाणा का जवान दिनेश और उनके 5 साथी बुरी तरह से घायल हो गए।
सेना की ओर से सुबह ही उनके परिवार को इस घटना के बारे में बता दिया गया था। अब कल शहीद की पार्थिव शरीर पलवल में लाया जाएगा और फिर यहीं राजकीय सम्मान के साथ दिनेश का अंतिम संस्कार किया जाएगा। दिनेश शर्मा 2014 में आर्मी में भर्ती हुए थे।