Haryana: हरियाणा में युवक को मारी गोली, सरेबाजार 3 लोगों ने की फायरिंग

 
Haryana: हरियाणा में युवक को मारी गोली, सरेबाजार 3 लोगों ने की फायरिंग

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के अंबाला में बाइक सवार तीन लोगों ने एक युवक को गोली मार दी। जानकारी के मुताबिक, तमंचे लहराते हुए हमलावर फरार हो गए। 

मिली जानकारी के अनुसार, युवक को घायल अवस्था में अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल होने की वजह से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, वारदात चंद्रपुरा इलाके में हुई। गोली लगने से घायल युवक की पहचान विशु निवासी आलू गोदाम अंबाला कैंट के रूप में हुई है। सरेबाजार हुई घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। वारदात का कारण अभी पता नहीं चल सका है।

पीछे से आकर मारी गोली

मिली जानकारी के अनुसार,वहाँ मौजूद देखने वालों ने बताया कि जब विशु एक्टिवा पर बैठा था, तभी तीन लोगों ने पीछे से आकर उसे गोली मारी। इसके बाद आरोपी तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। पुलिस ने हमलावरों की तलाश में भागदौड़ भी की, लेकिन उनका पता नहीं चल सका। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, उधर, पुलिस ने युवक विशु के परिजनों से संपर्क साधा है, ताकि उसके बारे में पला चल सके कि वह क्या करता है। यहां क्यों आया था, क्या किसी से उसकी रंजिश थी।