Haryana: हरियाणा में अनुसूचित जातियों के कल्याण से जुड़े उपायों की समीक्षा की, देखें पूरी जानकारी 

 
हरियाणा में अनुसूचित जातियों के कल्याण से जुड़े उपायों की समीक्षा की, देखें पूरी जानकारी 

Haryana: डॉ. फग्गन सिंह कुलस्ते की अध्यक्षता में अनुसूचित जातियों एवं अनुसूचित जनजातियों के कल्याण संबंधी संसदीय समिति ने आज चंडीगढ़ में अध्ययन दौरा किया।

इस अध्ययन दौरे के दौरान संसदीय समिति ने मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी समेत हरियाणा सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ प्रदेश में अनुसूचित जातियों की सामाजिक-आर्थिक एवं शैक्षणिक स्थिति के बारे में चर्चा की।

इस दौरान प्रदेश में अनुसूचित जातियों के कल्याण के लिए चलाई की जा रही विभिन्न केंद्र एवं राज्य प्रायोजित योजनाओं पर चर्चा की गई। इसके अलावा, संसदीय समिति द्वारा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 के तहत दर्ज मामलों एवं प्रवर्तन उपायों पर भी चर्चा की गई।

समिति के अन्य सदस्यों में श्री अनिल फिरोजिया, डॉ. मल्लू रवि, श्रीमती प्रतिमा मंडल, श्री अरुण कुमार, एडवोकेट चंद्र शेखर, श्री अल्फ्रेड कन्नगनी एस. आर्थर, श्री देवेंद्र प्रताप सिंह, श्री मिथलेश कुमार, फूलो देवी नेताम, श्री जगन्नाथ सरकार उपस्थित थे। हरियाणा के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में शामिल हुए।