हरियाणा में आज 20 हजार मेडिकल स्टोर बंद; ऑनलाइन दवा बिक्री का विरोध
हरियाणा में आज रात 12 बजे तक बंद रहेंगे 20 हजार मेडिकल स्टोर। ऑनलाइन दवाओं की बिक्री के खिलाफ केमिस्टों का हल्लाबोल। जानें कहां मिलेंगी दवाएं और क्या हैं मांगें।
हरियाणा : ऑनलाइन दवाओं की बिक्री के विरोध में आज हरियाणा के करीब 20 हजार मेडिकल स्टोर बंद रहेंगे। यह मेडिकल स्टोर आज रात 12 बजे तक बंद रहेंगे। हालांकि गंभीर मरीजों को दवा उपलब्ध करवाई जाएगी और अस्पतालों के अंदर संचालित केमिस्ट शॉप, जनऔषधि केंद्र तथा मेडिकल चेन स्टोर खुले रहेंगे। इस हड़ताल से कुछ केमिस्ट एसोसिएशनों ने दूरी बना ली है। पंचकूला में सभी दवा दुकानें सामान्य रूप से खुली रहेंगी।
ऑनलाइन दवा बिक्री पर उठाए सवाल
बताया जा रहा है कि ऑनलाइन दवाओं की बिक्री तेजी से बढ़ रही है। उनका कहना है कि यह स्पष्ट नहीं है कि ऑनलाइन दवा बेचने वाली कंपनियों के पास आवश्यक लाइसेंस हैं या नहीं। उन्होंने आरोप लगाया कि ऑनलाइन दवाओं के बिक्री के कारण मेडिकल स्टोर संचालकों को नुकसान हो रहा है। केमिस्टों का कहना है कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाले दिनों में आंदोलन तेज कर दिया जा सकेगा।

