Haryana: हरियाणा में रिश्वत लेते मेरठ का SI गिरफ्तार, जाने पूरा मामला ?

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। फरीदाबाद विजिलेंस की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए UP के मेरठ जिले के एक पुलिस SI को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है।
मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के हथीन क्षेत्र से भावन पुर थाने में तैनात SI लक्ष्मण सिंह को 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया।
जानकारी के अनुसार हथीन के जावेद हुसैन ने विजिलेंस को शिकायत दी थी कि SI लक्ष्मण सिंह उनके और उनके परिवार के खिलाफ दर्ज अपहरण के एक मामले को रफा-दफा करने के लिए 2 लाख रुपए की रिश्वत मांग रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, शिकायत के आधार पर विजिलेंस टीम ने जाल बिछाकर टीम के निर्देश पर शिकायतकर्ता जावेद हुसैन ने SI से संपर्क किया। रिश्वत की राशि का लेन-देन हथीन के उटावड़ रोड पर होना तय हुआ।
विजिलेंस टीम
मिली जानकारी के अनुसार, जैसे ही SI ने रिश्वत की राशि ली, विजिलेंस की टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरोपी SI को फरीदाबाद ले जाया गया, जहां उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम, 1988 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, मामला पुलिस विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार को उजागर करता है, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी कानून का दुरुपयोग कर रिश्वत की मांग कर रहा था। विजिलेंस कार्रवाई से स्पष्ट हुआ कि कानून के रखवाले ही अगर कानून तोड़ेंगे, तो उन्हें भी बख्शा नहीं जाएगा।