Meri Fasal Mera Byora Scam: कैथल में 'मेरी फसल-मेरा ब्योरा' फर्जीवाड़े पर हाईकोर्ट सख्त; सरकार को लगाई फटकार

Meri Fasal Mera Byora Kaithal: कैथल के गांव खरोड़ी में पंचायत जमीन पर फर्जी रजिस्ट्रेशन के मामले में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट सख्त। कृषि विभाग को दिए जांच के आदेश।

 
CM Window Complaint Registration Fraud Haryana

 कैथल के गांव खरोड़ी की पंचायत भूमि को फर्जी किसानों के नाम पर दिखाकर मेरी फसल-मेरा ब्योरा योजना में पंजीकृत करने के कथित फर्जीवाड़े पर पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट ने सरकार को फटकार लगाई है। 

हाईकोर्ट ने कृषि विभाग के डिप्टी डायरेक्टर को जांच कर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। गुरमीत सिंह ने याचिका दाखिल करते हुए आरोप लगाया था कि गांव की पंचायत भूमि को कुछ लोगों ने फर्जी तरीके से अपने नाम पर मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल में पंजीकृत करवा लिया है। यह योजना किसानों की वास्तविक पहचान सुनिश्चित करने व न्यूनतम समर्थन मूल्य सहित सरकारी लाभ देने के लिए बनाई गई थी लेकिन इस व्यवस्था का दुरुपयोग किया जा रहा है। शिकायतकर्ता ने इस संबंध में सीएम विंडो और जिला प्रशासन सहित विभिन्न अधिकारियों को शिकायत दीं लेकिन संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई। अदालत में सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से इस प्रकरण में 21 अप्रैल 2026 की रिपोर्ट पेश की गई थी।