Haryana Mini Italy Village: हरियाणा के इस गाँव को कहा जाता है मिनी इटली, जानिए वजह ?
हरियाणा के कैथल जिले में स्थित धरेड़ू गांव को मिनी इटली कहा जाता है। यह गांव न केवल अपने प्रवासी इतिहास के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि स्वच्छता और विकास के मामले में भी एक मिसाल बन चुका है। इतिहास की बात करें तो कैथल को पहले कपिस्थल के नाम से जाना जाता था। कुछ इतिहासकारों का मानना है कि भारत की पहली महिला मुस्लिम शासक रजिया सुल्तान की कब्र भी इसी जिले में स्थित है।Haryana Mini Italy Village
साल 2000 के आसपास, धरेड़ू गांव के कई युवा रोजगार की तलाश में इटली गए थे। धीरे-धीरे यह संख्या बढ़ती गई और आज स्थिति यह है कि गांव के लगभग हर घर से कोई न कोई सदस्य इटली में रह रहा है। इटली में बसे इन प्रवासियों ने गांव के विकास में भी अहम भूमिका निभाई। समय-समय पर ये लोग गांव लौटते हैं और गांव के लिए योगदान करते हैं।यही वजह है कि यहां इटालवी संस्कृति की झलक देखने को मिलती है—चाहे वह रहन-सहन हो, खानपान या फिर बोलचाल।Haryana Mini Italy Village

