Haryana: हरियाणा में मां-बेटे को मारी गोली, घर में घुसकर 4-5 बदमाशों ने किया हमला 

 
हरियाणा में मां-बेटे को मारी गोली, घर में घुसकर 4-5 बदमाशों ने किया हमला 

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के यमुनानगर की जगाधरी के दुर्गा गार्डन में एक परिवार पर बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, जब परिवार रात के समय खाना खा रहा था, तभी 4-5 बदमाशों ने घर में घुसकर फायरिंग शुरू कर दी।

मिली जानकारी के अनुसार, हमले में मीना देवी और उनका बेटा अमित वधावन गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, घटना बेडरूम में हुई, जहां परिवार के 5-6 सदस्य मौजूद थे। हमलावरों ने चार राउंड फायर किए। परिजनों ने घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, घटना की सूचना मिलते ही यमुनानगर पुलिस मौके पर पहुंच गई। DSP, CIA और फोरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, परिवार के मुखिया अनिल कुमार के अनुसार, यह हमला आपसी रंजिश का नतीजा है।

मामले की जांच कर रही पुलिस  Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। इलाके के CCTV फुटेज की जांच की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया है। हालांकि फिलहाल पुलिस मीडिया को कोई जानकारी देने से इनकार कर रही है।