Haryana: हरियाणा में प्रॉपर्टी टैक्स शाखा में करोड़ों का घोटाला, PA को किया गया बर्खास्त

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के पानीपत नगर निगम की प्रॉपर्टी टैक्स (Tax) शाखा में करोड़ों का घोटाला सामने आया है। इस निगम में करीब साढ़े चार करोड़ रुपये की गड़बड़ी के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है।
जानकारी के मुताबिक, संयुक्त आयुक्त संजय कुमार की PA को बर्खास्त कर दिया गया है। नगर निगम आयुक्त डॉ. पंकज यादव ने इसकी पुष्टि की है। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, इस मामले की जांच भी संयुक्त आयुक्त संजय कुमार को ही दी गई थी। जांच में गड़बड़ी की पुष्टि होने के बाद इस यह एक्शन लिया गया। जानकारी के मुताबिक, गौरतलब है कि संयुक्त आयुक्त संजय कुमार ने अपनी PA को प्रॉपर्टी टैक्स (Tax) से जुड़े कार्यों को करवाने के लिए एडमिन ID चलाने की अनुमति दी हुई थी, जिसका फायदा उठाते हुए PA कुसुम ने करीब 4.50 करोड़ रुपये की हेराफेरी कर डाली। Haryana News
राशि कम दिखाई
जानकारी के मुताबिक, HKRN के अंर्तगत लगी महिला कर्मचारी कुसुम ने प्रॉपर्टी टैक्स (Tax) के मोटे बकायदारों के बिलों को कम दिखाया। किसी बकायदार का पांच लाख का बकाया था तो उसको 5 हजार कर दिया, जिसकी एवज में पैसे लेने का भी आरोप है। मिली जानकारी के अनुसार, बड़ी संख्या में ऐसे प्रॉपर्टी टैक्स (Tax) बिलों में गड़बड़ियां की गई। Haryana News
पकड़ में आया मामला
मिली जानकारी के अनुसार, नगर निगम आयुक्त डॉ पंकज यादव के पास इस प्रकार के कई मामले एक के बाद एक सामने आए। जानकारी के मुताबिक, कुछ प्रॉपर्टी टैक्स (Tax) बिलों को क्लेरिकल गलती मानकर अनदेखा किया गया, लेकिन जब इस प्रकार के बिलों से संबंधित कई शिकायतें उनके पास पहुंची तो मामला पकड़ में आया। इसकी जांच संयुक्त आयुक्त संजय कुमार को दी गई। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, जांच के बाद यह बात सामने आई कि प्रॉपर्टी टैक्स (Tax) के बिलों में बड़े स्तर पर गड़बड़ियां हुई हैं, जिसके बाद महिला कर्मचारी पर सख्त कार्रवाई की गई। मिली जानकारी के अनुसार, इस शाखा से जुड़े अन्य कर्मचारियों को भी वहां से बदल दिया गया। Haryana News
भ्रष्टाचार नहीं होगा सहन
मिली जानकारी के अनुसार, नगर निगम आयुक्त डॉ पंकज यादव ने कहा कि नगर निगम जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रहा है। भ्रष्टाचार या कोई भी गलत काम सहन नहीं किया जाएगा। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, प्रॉपर्टी टैक्स (Tax) शाखा में हुई 4.50 करोड़ की हेराफेरी के बाद जांच में स्पष्ट हुआ कि मामला सही है, उसके बाद तुरंत प्रभाव से महिला कर्मचारी को बर्खास्त कर दिया गया है।