Haryana: हरियाणा में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, इस यूनिवर्सिटी पर लगाया 20 हजार का जुर्माना 

 
हरियाणा में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, इस यूनिवर्सिटी पर लगाया 20 हजार का जुर्माना 

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी पर कूड़ा निस्तारण न करने के कारण रोहतक नगर निगम ने 20 हजार रुपए का चालान कर दिया है। 

जानकारी के मुताबिक, गंदगी फैलाने वाले लोगों के खिलाफ निगम की तरफ से लगातार कार्रवाई की जा रही है। वहीं खुले में पशुओं को छोड़ने पर भी जुर्माना लगाने के निर्देश दिए गए है। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, नगर निगम कमिश्नर डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी द्वारा केन्द्रीय स्कूल के साथ वाली सड़क के साथ कूड़ा डाला जा रहा था। इसके बारे में नगर निगम ने MDU को नोटिस भी जारी किया था। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, MDU एक (BWG) बल्क वेस्ट जनरेटर है और उनके द्वारा अपने कूड़े का निस्तारण स्वयं किया जाना होता है या किसी अन्य एजेन्सी से कूड़े का निस्तारण करवाना होता है। Haryana News

नहीं किया निपटान

मिली जानकारी के अनुसार, निगम कमिश्नर डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि MDU को नोटिस जारी कर कूड़े का निस्तारण बारे जानकारी मांगी गई थी। निगम ने पाया कि MDU द्वारा कूड़े का निस्तारण वैज्ञानिक तरीके से नहीं किया जा रहा, जिस उपरांत नगर निगम द्वारा MDU को 20 हजार रुपए का चालान जारी किया गया। Haryana News 

जानकारी के मुताबिक, इसके अतिरिक्त अन्य स्थानों पर भी कूड़ा डालने वालो की पहचान कर उनके चालान किए गए।