Haryana: हरियाणा में नगर निगम के इंजीनियर को किया सस्पेंड, 2 दिन पहले ही मिली थी ये जिम्मेदारी 

 
Haryana: हरियाणा में नगर निगम के इंजीनियर को किया सस्पेंड, 2 दिन पहले ही मिली थी ये जिम्मेदारी 

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार, पानीपत नगर निगम के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर को हेडक्वार्टर ने सस्पेंड कर दिया है। उनका नाम गोपाल कलावत है। 

जानकारी के मुताबिक, उन्हें लेकर तत्काल प्रभाव से मुख्यालय की ओर से आदेश जारी कर सस्पेंड करने को कहा गया है। सस्पेंशन पीरियड के दौरान उन्हें चंडीगढ़ मुख्यालय में रिपोर्ट के आदेश दिए हैं।

आदेश की कॉपी...

Haryana: हरियाणा में नगर निगम के इंजीनियर को किया सस्पेंड, 2 दिन पहले ही मिली थी ये जिम्मेदारी 
2 दिन पहले मिली थी जिम्मेदारी 

मिली जानकारी के अनुसार, पानीपत नगर निगम के कमिश्नर डॉ. पंकज यादव ने 2 दिन पहले ही निगम के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके कार्यभार सौंपे थे। जानकारी के मुताबिक, इनमें सबसे ज्यादा विभाग और जिम्मेदारियां गोपाल कलावत को ही दी गई थीं। उन पर भरोसा जताते हुए आधे से ज्यादा शहर का जिम्मा उन्हें दिया गया था। साथ ही उन्हें इलेक्ट्रिकल विभाग का इंचार्ज भी बनाया गया था।